---विज्ञापन---

ज्योतिष

Navratri 2022: मां महागौरी की इन मंत्रों के साथ करें पूजा, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Navratri 2022: आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। इसे महा अष्टमी और दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जगत जननी मां दुर्गा की 8वीं शक्ति मां महागौरी की पूजा होती हैं। मान्यता है कि मां महागौरी देवी की पूरे विधि विधान और सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से पाप कर्म […]

Navratri 2022: आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। इसे महा अष्टमी और दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जगत जननी मां दुर्गा की 8वीं शक्ति मां महागौरी की पूजा होती हैं। मान्यता है कि मां महागौरी देवी की पूरे विधि विधान और सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से पाप कर्म से छुटकारा मिलता है और जातक के जीवन में खुशियां आती है।

मां महागौरी की महिमा

मान्यताओं के मुताबिक देवी के रुप में माता ने कठोर तप से गौर वर्ण प्राप्त किया था। महागौरी करुणामयी, स्नेहमयी, शांत तथा मृदुल स्वभाव वाली हैं। चार भुजाओं वाली देवी महागौरी त्रिशूल और डमरू धारण करती हैं। दो भुजाएं अभय और वरद मुद्रा में रहती हैं। इन्हें धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, शारीरिक मानसिक और सांसारिक ताप का हरण करने वाली माना गया है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Navratri 2022: नवरात्रि के 7वें दिन इन मंत्रों के साथ करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें कथा

मां महागौरी पूजा विधि

  • प्रात: स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं।
  • मां को सफेद रंग पसंद है इसलिए मां को सफेद रंग के वस्त्र अर्पित करें।
  • मां को सफेद पुष्प अर्पित करें।
  • मां को रोली कुमकुम लगाएं।
  • मां को मिष्ठान, पंच मेवा, फल अर्पित करें।

मां को ये भोग लगाएं 

मां शक्ति के इस स्वरूप की पूजा में नारियल, हलवा, पूड़ी और सब्जी का भोग लगाया जाता है। आज के दिन काले चने का प्रसाद विशेषरूप से बनाया जाता है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Navratri 2022: इस मंदिर में माता कालरात्रि की पूजा करने से घर में गूंजती है किलकारियां !

मां महागौरी मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

---विज्ञापन---

बीज मंत्र- श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
प्रार्थना मंत्र- श्वेत वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचि:। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

मां महागौरी पूजा और व्रत का महत्व

  • विवाह में आ रही समस्याएं दूर होती है।
  • मां की कृपा से मनपंसद जीवनसाथी मिलता है।
  • मां महागौरी की अराधना से सभी संकट दूर होते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है।
  • जीवन में सुख-समृद्धि के साथ सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

(Alprazolam)

First published on: Oct 03, 2022 05:57 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola