---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Navpancham Yog: 1 सितंबर को गुरु-शनि बनाएंगे नवपंचम योग, पूरे महीने इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Navpancham Yog: 1 सितंबर से गुरु-शनि का नवपंचम योग बनेगा. इससे 5 राशियों को पूरे महीने धन, करियर और तरक्की में लाभ मिल सकता है. इनके अटके काम आगे बढ़े सकते हैं और नए मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Navpancham Yog: सितंबर 2026 महीने की शुरुआत बेहद शुभ योग से हो रही है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन देवगुरु बृहस्पति और न्यायाधीश शनि नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं. पंचांग के अनुसार, 1 सितंबर को मंगलवार है और इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में 03 बजकर 39 मिनट पर गुरु और शनि एक-दूसरे 120° की दूरी पर अवस्थित होंगे. ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, यह स्थिति तब बनती है, जब दो ग्रह परस्पर एक-दूसरे से नौवें और पांचवें भाव में होते हैं. यही कारण है कि इसे नवपंचम योग कहते हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि गुरु-शनि का यह नवपंचम योग करियर, धन और शिक्षा के लिए शुभ माना जाता है. इससे सही फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है और अटके हुए काम भी आगे बढ़ते हैं. जॉब और बिजनेस में भी नई जिम्मेदारी, स्थिरता और तरक्की के मौके मिलते हैं. इसके साथ ही, निवेश, आर्थिक स्थिति और सामाजिक सम्मान में भी सकारात्मक बदलाव के संकेत मिलते हैं. यूं तो इस 1 सितंबर से बन रहे इस योग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह पूरे महीने लाभ दिलाएगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

नवपंचम योग: कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए गुरु-शनि का नवपंचम योग काफी खास साबित हो सकता है. करियर में रुकी हुई चीजें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी. जॉब में सीनियर आपकी मेहनत को नोटिस कर सकते हैं. नई जिम्मेदारी मिलने से प्रोफाइल मजबूत होगी. बिजनेस में पुराने संपर्क से कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता बन सकता है. लंबे समय से अटका पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सही दिशा मिलेगी. किसी जरूरी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. लव रिलेशन में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा. फैमिली में आपकी बात को महत्व मिलेगा. पूरे महीने जल्दबाजी के बजाय सोच-समझकर लिए फैसले ज्यादा फायदा देंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 2 चीजों का लालच इंसान को बना देता है कंगाल, हाथ आया पैसा भी हो जाता है गायब

नवपंचम योग: वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह नवपंचम योग मेहनत का अच्छा रिजल्ट दिला सकता है. करियर में कोई पुराना प्लान दोबारा शुरू हो सकता है. जॉब में काम का दबाव रहेगा, लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा. वर्क प्लेस पर आपकी क्षमता सामने आएगी. बिजनेस में बड़ा क्लाइंट या नई डील मिलने के संकेत हैं. कमाई के साथ सेविंग बढ़ाने का मौका मिलेगा. किसी पुराने निवेश से उम्मीद से बेहतर फायदा मिल सकता है. लव रिलेशन में भरोसा मजबूत होगा. लाइफ पार्टनर के साथ भविष्य की कोई जरूरी प्लानिंग हो सकती है. फैमिली में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी. स्टूडेंट्स रिसर्च और कठिन विषयों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. महीनेभर आपकी सबसे बड़ी ताकत धैर्य और सही टाइमिंग रहेगी.

---विज्ञापन---

नवपंचम योग: मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए गुरु-शनि का यह योग खास तौर पर असरदार रह सकता है. करियर में स्थिरता आने के संकेत हैं. जॉब में नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है. लंबे समय से चल रहा कोई प्रोजेक्ट पूरा होने की तरफ बढ़ेगा. बिजनेस में सोच-समझकर लिया गया फैसला फायदा दे सकता है. इनकम का कोई स्थायी रास्ता मजबूत हो सकता है. पैसों को लेकर पुरानी चिंता भी कुछ कम होगी. स्टूडेंट्स को सही गाइडेंस मिलने से पढ़ाई आसान लगेगी. लव रिलेशन में भावनाओं को खुलकर रखने से बॉन्डिंग बेहतर होगी. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है. फैमिली में आपका शांत व्यवहार माहौल को बेहतर रखेगा. पूरे महीने अनुशासन बनाए रखना आपको दूसरों से आगे ले जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Ganesh Photo Vastu Rules: दरवाजे पर गणेश जी लगाने से पहले जान लें सही वास्तु नियम, वरना ‘दरिद्रता’ आने में नहीं लगती है देर

---विज्ञापन---

नवपंचम योग: वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर करियर और पैसों के मामले में नई दिशा दे सकता है. जॉब में काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है. इसके साथ आपकी पहचान भी मजबूत होगी. वर्क प्लेस पर किसी सीनियर की सलाह बहुत काम आएगी. बिजनेस में दूर के ग्राहक या नए मार्केट से फायदा मिल सकता है. कमाई बढ़ाने की कोशिशों का रिजल्ट धीरे-धीरे दिखेगा. अचानक कोई जरूरी पेमेंट मिलने से आर्थिक दबाव कम हो सकता है. लव रिलेशन में छोटी बातों को लेकर जिद करने से बचें. लाइफ पार्टनर के साथ पैसे या घर से जुड़ी प्लानिंग हो सकती है. फैमिली में आपकी practical सोच किसी समस्या का हल निकाल सकती है. स्टूडेंट्स को रूटीन बनाकर पढ़ने से अच्छे नतीजे मिलेंगे. महीनेभर सही बजट और नियमित सेविंग आपके लिए खास फायदेमंद रहेगी.

नवपंचम योग: धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए यह योग करियर में आगे बढ़ने का मजबूत संकेत दे सकता है. जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की बात आगे बढ़ सकती है. किसी सीनियर या मेंटर की सलाह से सही फैसला लेने में मदद मिलेगी. बिजनेस में काम का दायरा बढ़ाने का मौका मिल सकता है. नया क्लाइंट या बड़ा ऑर्डर इनकम बढ़ा सकता है. लंबे समय से सोचा गया कोई काम अब शुरू किया जा सकता है. स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा और करियर प्लानिंग पर बेहतर फोकस कर पाएंगे. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. फैमिली में किसी यात्रा या समारोह की तैयारी बन सकती है. सोशल सर्कल में आपकी पहचान बढ़ेगी और उपयोगी संपर्क बनेंगे. महीनेभर अपनी ऊर्जा सही लक्ष्य पर लगाना आपके लिए सबसे बड़ा फायदा साबित होगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: चेहरे पर दोहरे नकाब, इन 3 राशियों के असली स्वभाव को समझना है नामुमकिन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 17, 2026 04:01 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola