हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Navpancham Yog: 8 मार्च से 3 राशियों की चमकी किस्मत! सूर्य और मंगल बनाएंगे नवपंचम योग

Navpancham Yog: 8 मार्च, शनिवार से 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस दिन सूर्य और मंगल नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन
सूर्य और मंगल का नवपंचम योग

Navpancham Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों और नवग्रहों का खास संबंध होता है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं या फिर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा एक दूसरे के साथ कुछ डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं तो विभिन्न योग का निर्माण करते हैं जिसका असर सभी राशियों पर अच्छा व बुरा पड़ सकता है। देश-दुनिया पर ग्रहों के गोचर और योग का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 8 मार्च, शनिवार को ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के सेनापति मंगल नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं कि किस स्थिति पर नवपंचम योग का निर्माण होता है और किन राशियों की किस्मत चमक सकती है?

नवपंचम योग का कब होगा निर्माण?

8 मार्च, शनिवार को सूर्य और मंगल ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे और फिर नवपंचम योग का निर्माण होगा। ये योग किन 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा? आइए इसके बारे में जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लिए नवपंचम योग लाभकारी रहेगा। आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में काम के भार के साथ नई जिम्मेदारियां मिलेगी जो लाभकारी रहेंगी। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। कारोबार में वृद्धि के लिए की जा रही आपकी मेहनत सफल रहेगी। शादीशुदा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। पहले की तुलना में संबंध सुधरेंगे। जीवनसाथी का साथ प्राप्त हो सकेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य और मंगल द्वारा निर्माण किया जा रहा नवपंचम योग बेहद शुभ रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। पहले की तुलना में संबंध में सुधार हो सकेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। घर वालों का साथ मिलेगा जिसके चलते आप हर कार्य में सफल हो सकेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधर सकते हैं। मन पहले से अधिक प्रसन्न रहेगा। आय वृद्धि के योग बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: इन 5 राशि के लोगों की नाक पर हर समय रहता है गुस्सा, नहीं कर पाते कंट्रोल!

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न और सकारात्मक विचारों वाला रहेगा। पैसों की तंगी से छुटकारा पा सकेंगे। व्यापारियों के लिए समय मुनाफा भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। आय वृद्धि के साथ पदोन्नति का योग बन रहा है। सूर्य और मंगल की कृपा रहेगी। भविष्य को लेकर चल रही समस्याएं दूर हो सकेंगी। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola