Navpancham Rajog 2026: साल 2026 की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति से कई शुभ योग बन रहे हैं इसके शुभ प्रभाव से लोगों को लाभ होगा. 15 जनवरी 2026 को बुध और अरुण ग्रह यानी यूरेनस एक-दूसरे के 120 डिग्री पर होंगे. इस स्थिति में नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे. इस शुभ योग के बनने से व्यक्ति के जीवन में धन लाभ और करियर में तरक्की के योग बनते हैं. नवपंचम राजयोग बनने के दौरान बुध ग्रह मकर राशि में और अरुण ग्रह वृषभ राशि में एक-दूसरे से नवम और पांचवे भाव में होंगे. इस शुभ योग से 3 राशियों के लोगों को अपार धनलाभ मिलेगा.
नवपंचम राजयोग से इन राशियों को होगा लाभ
मकर राशि
जनवरी 2026 में नवपंचम राजयोग के बनने से मकर राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू होंगे. आपको अचानक से धनलाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है. आपके जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
ये भी पढ़ें – New Year 2026 Rashifal: बेहद खास और शुभ संयोग में उगेगा नए साल का सूरज, इन 3 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह नवपंचम राजयोग लाभकारी होगा. इस शुभ नवपंचम राजयोग के बनने से कारोबार में तरक्की मिलेगी. आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. व्यापार करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा होगा. आपको पुराने निवेश से तगड़ा फायदा हो सकता है. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. नवपंचम राजयोग के प्रभाव से आय के साधन में वृद्धि होगी. आपको निवेश करने से लाभ मिलेगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रमोशन मिल सकता है. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आपकी कोई पुरानी अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
17 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
18 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines