Vedic Jyotish Shastra Tips: ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह का विशेष महत्व है। ग्रहों की खराब स्थिति से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, व्यक्ति की कुछ गलत आदतों की वजह से भी कुंडली में नवग्रहों की स्थिति प्रभावित होती है। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में बताई गई व्यक्ति की उन 9 गलत आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से कुंडली में ग्रह कमजोर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शनि की साढ़ेसाती का 12 राशियों पर कब, कैसा असर? देखें पंडित सुरेश पांडेय का वीडियो
सूर्य ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग सुबह देर से उठते हैं। आमतौर पर उनकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होता है। जिन लोगों का सूर्य कमजोर होता है, उन्हें जीवन में हर चीज आसानी से नहीं मिलती है। सब चीजों के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना पड़ता है।
चंद्रमा ग्रह
शास्त्र में बताया गया है कि उन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, जो रोजाना नहीं नहाते हैं। चंद्रमा के कमजोर होने से सबसे ज्यादा प्रभाव व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है। उसे सर्दी, खांसी, जुकाम और फेफड़ों से जुड़ी परेशानी होने लगती है।
बृहस्पति ग्रह
जो लोग गुरुवार के दिन कपड़े धोते हैं, उनकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है। बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसके कमजोर होने से व्यक्ति को समाज में मान सम्मान नहीं मिलता है।
राहु ग्रह
शास्त्र ने बताया गया है कि जिन लोगों की कुंडली में राहु कमजोर होता है, उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। वह बार-बार भ्रमित होने लगते हैं। आमतौर पर यह समस्या तब आती है, जब व्यक्ति बिजली का दुरुपयोग करता है।
बुध ग्रह
जो लोग बात-बात पर गुस्सा करते हैं या गलत शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, उनकी कुंडली में बुध ग्रह खराब होता है। बुध के कमजोर होने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही किसी भी काम में उनका मन नहीं लगता है, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार हार का सामना करना पड़ता है।
शुक्र ग्रह
जो लोग बेड पर बैठकर खाना खाते हैं, आमतौर पर उनकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है। ऐसे में न चाहते हुए भी उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। उनकी और पार्टनर की बात-बात पर लड़ाई होने लगती है।
केतु ग्रह
शास्त्र में बताया है कि जो लोग जानवरों को परेशान करते हैं या उन्हें मारने की कोशिश करते हैं, उनकी कुंडली में केतु ग्रह कमजोर होने लगता है। इससे व्यक्ति का मन अशांत रहता है, जिसकी वजह से उन्हें किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है।
शनि ग्रह
जो लोग हर समय अपने पैरों को हिलाते रहते हैं, उनकी कुंडली में शनि ग्रह कमजोर होने लगता है। इससे न चाहते हुए भी उन्हें सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
मंगल ग्रह
नाखूनों को चबाना एक अच्छी आदत नहीं होती है, ये बात बचपन से ही हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें समझाते आए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग हर समय नाखून चबाते हैं, उनकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है। इससे व्यक्ति को आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Astro Tips: महिलाओं की 3 आदतें पति को बनाएंगी कामयाब! पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
16 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines