Narmadeshwar Shiv Temple: वैसे तो भगवान शिव के भक्त नंदी के बारे में खास तौर पर जानते हैं, लेकिन जो नास्तिक भी होंगे वे भी भोलेनाथ के वाहन नंदी से वाकिफ होंगे। इन सबके बीच आज हम आपको भगवान शिव के एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यहां नंदी शिवजी की सामने समाधि में चले गए। जब लोगों ने इस शिव मंदिर से जुड़ी इस घटना के बारे में जाना तो यहां पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया। लोगों ने यहां मौजूद शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुरू कर दिया। आइए शिवजी के इस मंदिर से जुड़ी खास बातें जानते हैं।
हैरान करने वाला है शिव मंदिर की चौखट पर नंदी का प्राण त्यागना
दरअसल नर्मदेश्वर शिव मंदिर भारखंड राज्य स्थित बोकारो के सेक्टर सी में मौजूद है। इस मंदिर में महादेव से सामने नंदी को समाधि लेने की घटना हैरान करने वाली और चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि सेक्टर 2 सी के स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में शिवजी के अलावा मां दुर्गा, संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमा भी है। ऐसे में यहां शिव मंदिर की चौखट पर नंदी का प्राण त्याग देना स्थानीय लोगों में कौतुहल और चर्चा का विषय है। बोकारों में चारों तरफ इसकी खूब चर्चा हो रही है। खास बात यह है कि नंदी देव ऐसे करने से पहले भोलेनाथ की तरफ अपना मुंह किए हुए थे। ऐसा मंदिर के पुजारी दिनेश पाण्डेय का कहना है। कहा जा रहा है कि कि शिवजी समक्ष हुई नंदी की इस घटना के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने मंदिर में पूजा-पाठ करने और दीपक जलाने लगे। इस मंदिर में ऐसा दीपक जलाने और पूजा-पाठ करने के का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई स्थानीय लोग तो इसे अद्भुत चमत्कार ही मान रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rahu Gochar 2023: राहु के गोचर से 75 दिन मालामाल रहेंगे इन 3 राशियों के लोग, दोनों हाथों से बटोरेंगे पैसा!
शिव मंदिर की चौखट के सामने बैठ गए नंदी
झारखंड के बोकारो स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर के पुजारी दिनेश पांडेय का करना है कि ऐसी घटना उन्होंने पहली बार देखी। जब 29 अक्टूबर 2023 की सुबह भगवान शिव के अनन्य भक्त भक्त नंदी महादेव मंदिर की चौखट के सामने आकर बैठ गए। जब मंदिर के पुजारी ने देखा तो उन्हें लगा कि नंदी महाराज को भूख लगी है। फिर उन्होंने नंदी को खाने के लिए केला दिया। लेकिन नंदी ने कुछ भी नहीं खाया और अगले दिन 5 बजे सुबह ही उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। इस घटना के बाद नर्मदेश्वर मंदिर के प्रति लोगों की आस्था और भी पगाढ़ हो गई है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
8 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
8 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
11 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines