Narak Chaturdashi Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नरक चतुर्दशी के दिन यमराज देव को दीपदान किया जाता है। इसके साथ ही इस दिन दीप जलाकर यमराज की पूजा भी की जाती है। कहा जाता है यमदीपक जलाने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है। लेकिन अकाल मृत्यु से बचने के लिए दीप दान करते समय कुछ उपाय करना बेहद जरूरी होता है। तो आइए आज इस खबर में जानेंगे कि छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी के दिन कौन से उपाय करने से अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
छोटी दिवाली पर दीपदान करने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छोटी दीवाली पर यमदेव को दीपदान करने का शुभ मुहूर्त 11 नवंबर 2023 यानी आज शाम 5 बजकर 28 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट का समय सबसे शुभ है। इस समय दीपदान करने का सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त है।
यह भी पढ़ें- दिवाली में 13 दीपक जलाने का क्या है महत्व, जानें किस स्थान पर रखना चाहिए पहला दीया
अकाल मृत्यु से बचने का उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन जिस घर में यमराज देव को दीपदान किया जाता है उस घर में अकाल मृत्यु नहीं होती है। मान्यता है कि यम का दीपक घर के सभी सदस्यों के आने और खाने-पीने के बाद सोते समय जलाया जाता है। यम दीपक जलाने के लिए पुराने दीपक का प्रयोग किया जाता है। यम दीपक घी या किसी अन्य तेल में नहीं जलाया जाता है बल्कि सरसों के तेल में बत्ती डालकर जलाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण दिशा में या फिर नाली या कूड़े के ढेर के पास ही यम दीपक जलाया जाता है। दीपक जलाने के बाद जल अर्पित किया जाता है और मंत्र का जाप किया जाता है। वह मंत्र नीचे हैं।
यह भी पढ़ें- दिवाली में दीये जलाने से पहले उसके नीचे रखें ये 3 चीजें, घर में जल्द आएगी सुख-समृद्धि
मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह।
त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यज: प्रीतयामिति।।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नरक चतुर्दशी के दिन घर के बड़े बुजुर्ग दीपक जलाकर पूरे घर में दीया को घुमाते हैं और उसके बाद ही घर से बाहर कहीं दूर जाकर रख आते हैं। मान्यता है कि यम दीपक जलाते समय घर के सभी सदस्य अंदर रहते हैं और इस दीये को नहीं देखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में यम दीपक जलाने से सभी बुराइयां नष्ट हो जाती है। इसलिए आज रात यम दीपक जरूर जलाने चाहिए।
यह भी पढ़ें- नरक चतुर्दशी पर 7 राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, कारोबार में जमकर होगी वृद्धि
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines