हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आपके नाम के शुरुआत में भी हैं ये 4 अक्षर? ऐसे लोगों जेब नहीं रहती है कभी खाली

नेम एस्ट्रोलॉजी यानी नाम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य का पता चलता है। खासतौर पर अंग्रेजी के 4 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम धन और सफलता के मामले में भाग्यशाली माने जाते हैं। आइए जानते हैं, ये 4 खास अक्षर कौन-से हैं?

विज्ञापन

नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, नाम के पहले अक्षर से किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। कुछ नामाक्षर वाले लोगों को धन और सफलता पाने के मामले में खास तौर पर भाग्यशाली माना जाता है। एस्ट्रोलॉजी की विशेष शाखा के अनुसार, यदि आपके नाम की शुरुआत भी अंग्रेजी के 4 खास लेटर यानी अक्षरों में से किसी एक से होती है, तो आपकी जेब शायद ही कभी खाली रहती होगी! आइए जानते हैं, ये 4 खास अक्षर कौन-से हैं?

A से शुरू होने वाले नाम

नेम एस्ट्रोलॉजी यानी नाम ज्योतिष के अनुसार, यदि आपका नाम अंग्रेजी के ‘A’ अक्षर से शुरू होता है, तो आप बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। नेम एस्ट्रोलॉजी कहती है कि ऐसे लोग जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं देखते और किस्मत भी हमेशा उनका साथ देती है। मेहनत और होशियारी की बदौलत ये लोग जल्दी सफलता हासिल कर लेते हैं और आर्थिक रूप से मजबूत रहते हैं।

विज्ञापन

R से शुरू होने वाले नाम

नाम ‘R’ अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग खुशमिजाज और मस्तमौला स्वभाव के होते हैं। इनकी मिलनसार प्रवृत्ति लोगों को आकर्षित करती है और ये जीवन में बड़े जोखिम लेने से भी नहीं डरते। इन्हें बचपन से ही आर्थिक स्थिरता मिल जाती है और अपनी सूझबूझ से ये आगे चलकर बहुत धनवान बनते हैं।

S से शुरू होने वाले नाम

‘S’ अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इन पर कुबेर देव की विशेष कृपा रहती है, इसलिए इन्हें जरूरत के अनुसार धन हमेशा उपलब्ध रहता है। ये लोग पैसे कमाने और उसे सही जगह खर्च करने में निपुण होते हैं। उनकी शानदार जीवनशैली और संपत्ति देखकर कोई भी उनकी किस्मत पर रश्क कर सकता है।

विज्ञापन

V से शुरू होने वाले नाम

‘V’ अक्षर वाले लोग विनम्र और मेहनती होते हैं। ये जो भी ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। उनकी कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के कारण किस्मत भी उनका पूरा साथ देती है। कम उम्र में ही वे सफलता और धन-संपत्ति अर्जित कर लेते हैं और जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर महिला को छिपानी चाहिए अपने पति से ये 5 बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आपको रास्ते में ₹500 मिले, आप क्या करेंगे?

विज्ञापन

View Results

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola