Naam Jyotish Shastra: नाम, व्यक्ति की पहचान होती है। कई बार लोग व्यक्ति का चेहरा भूल जाते हैं, पर नाम जहन से नहीं निकलता है। कुछ लोगों के लिए नाम केवल किसी को पुकारने का तरीका हो सकता है, लेकिन नाम ज्योतिष शास्त्र में नाम के हर एक अक्षर को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। नाम के पहले अक्षर का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और इससे किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। यहां तक कि उनकी खूबियों और कमियों के बारे में भी पता चल सकता है।
आज हम आपको नाम ज्योतिष की मदद से उन लोगों की खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम P, R, V या S से शुरू होता है। कुछ खूबियां जन्म से ही इन लोगों के अंदर होती हैं, जो इन्हें एक सफल इंसान बनाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।
P
जिन लोगों का नाम P अक्षर से शुरू होता है, उनका दिमाग बहुत तेज होता है। ये लोग बहुत जल्दी चीजों को सीख जाते हैं और उसमें परफेक्ट बनने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा इन लोगों की कम्युनिकेशन स्किल भी बहुत अच्छी होती है। ये लोग बहुत जल्दी लोगों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेते हैं।
R
जिन लोगों का नाम R अक्षर से शुरू होता है, उनमें हर चीज को अच्छे से परखने का गुण होता है। ये बेस्ट में से बेस्ट को पसंद करते हैं। इसके अलावा ये लोग परेशानियों से डरते नहीं हैं, बल्कि हर परिस्थिति में बैलेंस बनाकर रखते हैं।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
V
जिन लोगों का नाम V अक्षर से शुरू होता है, वो दिल के साफ होते हैं। ये लोगों की मदद करने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। ये कभी किसी को परेशानी में देख नहीं सकते हैं। इसके अलावा ये लोग जो भी काम करते हैं, उसे पूरी ईमानदारी और दिल से करते हैं।
S
जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है, वो काफी मेहनती होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत से जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग जल्दी से धैर्य नहीं खोते हैं, बल्कि हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं। ये परिस्थिति के अनुसार खुद को आसानी से एडजस्ट भी कर लेते हैं।
ये भी पढ़ें- Numerology: 13 को क्यों माना जाता है अनलकी? जानें इस तारीख पर जन्मे लोगों का स्वभाव और लकी चार्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
9 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines