Naam Jyotish Shastra: हर एक व्यक्ति अलग होता है। जहां कुछ लोग पढ़ाई में बहुत अच्छे होते हैं और पढ़-लिखकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जो खेल, एक्टिंग, मॉडलिंग, पत्रकारिता व हेल्थ सेक्टर में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा, प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई खूबी भी होती है, जो उसे समाज व लोगों के बीच एक नई पहचान दिलाती है। किस व्यक्ति के अंदर क्या खूबी है, उस बारे में उसके नाम से भी पता चल सकता है।
दरअसल, नाम ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसकी खूबी और कमियों का आकलन किया जाता है, जिसका उनके जीवन के हर पहलू पर प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको नाम ज्योतिष की मदद से उन लोगों की खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम A, K, M या N से शुरू होता है। इन लोगों के अंदर कुछ खूबियां जन्म से ही होती हैं, जो इन्हें सफल बनाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।
A
जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है, उन्हें खुद पर और अपनी क्षमताओं पर विश्वास होता है। ये लोग हर परिस्थिति में आत्मविश्वास से भरपूर रहते हैं। इसके अलावा, इन लोगों की सोच भी बड़ी होती है। ये जीवन में कुछ बड़ा व हटकर करना चाहते हैं, जिसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
ये भी पढ़ें- Name Astrology: जिन लोगों का नाम P, R, V या S से होता है शुरू; उनमें जन्म से ही होती हैं ये 2 खूबियां
K
जिन लोगों का नाम K अक्षर से शुरू होता है, वो नई चीजें जल्दी सीख जाते हैं। ये परेशानियों से डरते नहीं हैं, बल्कि उनसे बाहर निकलने के लिए नए-नए रास्ते खोजते हैं। इसके अलावा, ये लोग नए माहौल में बहुत ही जल्दी एडजस्ट हो जाते हैं। इन्हें लोगों के साथ घुलने-मिलने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती है।
M
जिन लोगों का नाम M अक्षर से शुरू होता है, वो हर परिस्थिति में खुद को संभाल लेते हैं। ये परेशानियों से भागते नहीं हैं, बल्कि परिस्थिति के अनुसार खुद को एडजस्ट कर लेते हैं। इसके अलावा, इन लोगों को सही और गलत की भी समझ होती है। कहां, किसके सामने क्या बोलना है, इन्हें बहुत अच्छे से पता होता है। अपनी इसी खूबी के कारण जीवन में ये बहुत आगे जाते हैं।
N
जिन लोगों का नाम N अक्षर से शुरू होता है, उनके जीवन में सफल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। ये लोग जो भी काम शुरू करते हैं, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। ये जल्दी से अपने लक्ष्य को छोड़ते नहीं हैं। इसके अलावा, इन लोगों के अंदर असंभव कार्य को संभव करने की भी खूबी होती है। ये मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में खुद को संभाल लेते हैं और हार नहीं मानते हैं।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
8 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines