Naam Jyotish Shastra: प्रत्येक व्यक्ति के अंदर कोई न कोई खासियत होती है, जो उसे दूसरे व्यक्ति से अलग बनाती है। यदि सही समय पर व्यक्ति को अपनी खास व स्पेशल क्वालिटी के बारे में पता चल जाता है और उसे निखारने के लिए वो प्रयास करता है, तो उसकी मदद से जीवन में उन्हें ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। अपनी खासियत के बारे में व्यक्ति को अपने नाम के पहले अक्षर से पता चल सकता है। दरअसल, व्यक्ति का नाम केवल उसकी पहचान नहीं होती है, बल्कि उसका उनके जीवन के हर पहलू पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
नाम ज्योतिष शास्त्र की मदद से किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके स्वभाव, कमी, खूबी और जीवन से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। चलिए अब जानते हैं M अक्षर के नाम वालों की उस खासियत के बारे में, जो उन्हें कभी हारने नहीं देती है। बल्कि उन्हें रोजाना अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मोटिवेट करती है।
आसानी से नहीं मानते हार
नाम ज्योतिष शास्त्र यानी नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का नाम M से शुरू होता है, वो आसानी से हार नहीं मानते हैं। बल्कि ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इनकी Never Give Up क्वालिटी ही इन्हें लोगों से अलग बनाती है। ये लोग जिस चीज को पाना चाहते हैं, उसे हासिल करके ही दम लेते हैं।
ये जीवन में कुछ बनना चाहते हैं। इनके बड़े-बड़े सपने होते हैं, जिन्हें हासिल करने के लिए अपनी पूरी मेहनत करते हैं। इनके अंदर कुछ बड़ा और हटके करने का जुनून होता है।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
‘M’ अक्षर के नाम वालों की खासियत
- जिस भी काम को शुरू करते हैं, उसे बीच में नहीं छोड़ते हैं। बल्कि उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
- ये आसानी से अपनी जिद नहीं छोड़ते हैं।
- ये लोग बहुत ही कम उम्र में समझदार हो जाते हैं। इनके ऊपर जिम्मेदारियां आने लगती हैं, जिन्हें ये दिल से निभाते हैं।
- ये लोगों से बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं।
- इनका बातचीत करने का तरीका बहुत इंप्रेसिव होता है।
- इन लोगों का ड्रेसिंग सेंस भी बहुत अच्छा होता है।
- ये हर समय अप टू डेट रहते हैं।
- इन्हें गंदगी में रहना पसंद नहीं होता है।
किस देवता की करनी चाहिए पूजा?
जिन लोगों का नाम M अक्षर से शुरू होता है, उन्हें गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। यदि ये लोग नियमित रूप से दिल से विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा करते हैं, तो इनकी परेशानियां कम होने लगती हैं। गणेश जी इनकी बाधाओं को दूर करते हैं और इन्हें सफलता प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें- Numerology: 13 को क्यों माना जाता है अनलकी? जानें इस तारीख पर जन्मे लोगों का स्वभाव और लकी चार्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
13 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines