Name Astrology: अच्छे दोस्त किस्मत वालों को मिलते हैं… ये कहावत कभी न कभी आपने सुनी ही होगी। आज के समय में अच्छा दोस्त मिलना, उसकी कद्र करना और उसे अपने जीवन में बनाए रखना आसान नहीं है। इसलिए कहा जाता है कि दोस्ती सोच-समझकर और दिल से निभानी चाहिए। आज हम ये बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका साथ आपको बर्बाद कर सकता है।
नाम ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसे अक्षर हैं जिस भी व्यक्ति का नाम इनसे शुरू होता है वो मतलबी और लालची होते हैं। अपने स्वार्थ के कारण वो लोगों से दोस्ती करते हैं और कभी किसी की मदद नहीं करते हैं। इसी वजह से इन लोगों से दूर रहना ही अच्छा होता है। चलिए जानते हैं किन नाम वाले अक्षर के लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए।
इनसे बर्दाश्त नहीं होती दूसरों की खुशियां
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का नाम A, K, P, R या S अक्षर से शुरू होता है, उन लोगों का स्वभाव कुछ खास अच्छा नहीं होता है। ये लोग स्वार्थी होते हैं, जो केवल अपने हित के बारे में सोचते हैं। इन लोगों से सामने वाले व्यक्ति की खुशी बर्दाश्त नहीं होती है। ये दूसरों की खुशियों को भंग करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं।
इन लोगों को गलत आदतें भी बहुत जल्दी लगती हैं। इन लोगों का कोई सपना नहीं होता है, जिसके लिए ये मेहनत करें। ये लोग आरामदायक जिंदगी जीना चाहते हैं और कभी अपनी मेहनत से कुछ हासिल नहीं करते हैं।
ये भी पढ़ें- Name Astrology: जिन लड़कियों का नाम इन अक्षरों से होता है शुरू, वो मायके ही नहीं ससुराल में भी करती हैं राज
कभी न छोड़ें इन लोगों का साथ
जिन लोगों का नाम C, G, H, L या N अक्षर से शुरू होता है, वो दिल के अच्छे होते हैं। इन लोगों का स्वभाव सरल होता है और ये लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। ये जल्दी से किसी से दोस्ती नहीं करते हैं। लेकिन जब ये किसी के साथ कंफर्टेबल होने लगते हैं तो उसका साथ कभी नहीं छोड़ते हैं। ये आखिरी सांस तक अपनी दोस्ती निभाते हैं। इसलिए इन लोगों का कभी दिल न दुखाएं और न ही इनसे दोस्ती तोड़ें।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
13 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines