Mulank 8 Rashifal 2023: ज्योतिष में शनि को 8 के अंक का स्वामी माना गया है। ऐसे में यह अंक पूरी तरह से शनि के गुण दर्शाता है और उसकी शक्तियों से युक्त हैं। जिनका मूलांक 8 होता है, उन पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है। आने वाला वर्ष 2023 मूलांक 8 वालों के लिए शुभ रहने वाला है। ऐसे सभी लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, का मूलांक 8 होता है। उनके जीवन में नए अवसर आएंगे, सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे। बहुत संभव है कि कॅरियर में आगे बढ़ने के लिए उन्हें स्थान परिवर्तन भी करना पड़े। हालांकि यह भी उनके लिए लॉन्ग टर्म में बेहतर सिद्ध होगा।
यह भी पढ़ें: 17 जनवरी को शनि करेगा राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव
कॅरियर, व्यापार और पैसा राशिफल (Mulank 8 Rashifal 2023)
मूलांक 8 वालों के कॅरियर की बात करें तो वर्ष 2023 उनके जीवन का स्वर्णिम समय सिद्ध होगा। खास तौर पर मैनेजमेंट, व्यवसाय और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इसी तरह आईटी और बैंक इंडस्ट्री से जुड़े एम्प्लॉईज के लिए भी अच्छा समय साबित होगा। हालांकि अन्य सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों के लिए जून व नवंबर माह में कुछ दिक्कतें आ सकती है। व्यापारियों को बिजनेस इस साल कई गुणा बढ़ने के योग बन रहे हैं।
रिलेशनशिप और फैमिली राशिफल
आने वाला वर्ष प्रेमी जोड़ों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। उनकी रिलेशनशिप को विवाह में बदलने के बीच जो भी दिक्कतें आ रही थीं, वे अब धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। हालांकि मैरिड कपल्स के बीच में गलतफहमी के चलते कड़वाहट आ सकती है। फैमिली के लिए समय ठीकठाक रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज करें हनुमानजी के इन शक्तिशाली मंत्रों का प्रयोग, मिट्टी में मिल जाएगा बड़े से बड़ा शत्रु
हेल्थ राशिफल
यदि आप हाई बीपी के मरीज हैं तो आने वाले वर्ष में अपना विशेष ध्यान रखें। खास तौर पर अप्रैल और मई के महीने में किसी जटिल बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। सामान्य तौर पर नया साल ठीक ही रहेगा। अनावश्यक चिंता से बचें।
उपाय
जिनका मूलांक 8 है, उन्हें प्रतिदिन हनुमानचालिसा का 7 बार पाठ करना चाहिए। इससे उनके जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा और हर जगह कामयाब होंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
16 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines