Lucky Mulank 4: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 13 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 4 होता है। इसके साथ ही अगर को जातक महीने की आखिरी तारीख यानी 31 को जन्म लेता है तो उसका मूलांक भी 4 ही होगा। अंक ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु है। जिसका संबंध सूर्य देव से है। ज्योतिष में इसे छाया ग्रह कहा गया है, कहते हैं कि जिस जातक पर राहु ग्रह की कृपा हो जाती है, वह देखते ही देखते अथाह धन-दौलत सुख-समृद्धि का भोक्ता हो जाता है। हालांकि अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मूलांक- 4 वाले लोग कुछ मामलों में बेहद स्वार्थी तो माने जाते हैं, मकर इन लोगों की विशेषता होती है कि ये अपनी मेहनत और किस्मत की बदौलत अथाह धन-संपत्ति के मालिक बन जाते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 4 से संबंधित जातक की विशेषताओं के बारे में।
मूलांक 4 वालों का स्वभाव
मूलांक 4 के जातक आमतौर पर घमंडी स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोगों से मिलना-जुलना कम पसंद करते हैं। हालांकि ये लोग बहुत आसानी से परिस्थिति को अपने वश में करने में माहिर होते हैं। इसक अलावा ये बहुत चालाक और कूटिनीतिज्ञ बु्द्धि वाले होते हैं। जिसके चलते इन्हें हर कार्य में सफलता मिलती है। अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 13 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातक अपने जीवन काल में करियर से जुड़े कई उतार-चढ़ाव देखते हैं।
यह भी पढ़ें: Astro Tips: हाथ में खुजली होने का क्या है धन लाभ से कनेक्शन, जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र
मूलांक 4 के जातकों की विशेषताएं
मूलांक 4 के जातक प्रशासनिक अधिकारी, कुशल व्यापारी, तकनीकि विशेषज्ञ या सफल राजनितिज्ञ हो सकते हैं। ये लोग अक्सर अपने कार्य में मन नहीं लगा पाते हैं। जिसका बुरा परिणम उन्हें भुगतना पड़ता है। आमतौर पर इस मूलांक के जातक देखने में बहुत आकर्षक होते हैं। जिसकी वजह से इनका कई लोगों से अफेयर हो जाते हैं। इसके अलावा अक्सर मूलांक 4 के जातक धन के मामले में औरों से आगे रहते हैं। हालांकि ये लांछन इन पर लग जाता है कि ये घमंडी स्वभाव के होते हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
12 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
13 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
16 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines