Mulank 1: अंक ज्योतिष या अंक शास्त्र (Numerology) अपने आप में ज्योतिष की एक पूरी शाखा है। इसमें 1 से 9 तक के अंकों के आधार पर किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान को जाना जा सकता है। दुनिया का हर एक नंबर अपने आप में अद्भुत और अनोखा है। इन्हें मूलांक भी कहा जाता है। जानिए मूलांक 1 वालों के बारे में सब कुछ
मूलांक 1 के लिए क्या कहता है अंक ज्योतिष (Mulank 1 in Numerology)
अंक ज्योतिष के अनुसार एक की संख्या अपने आप में अद्वितीय होने को दर्शाती है। शास्त्रों के अनुसार मूलांक 1 हमारे दैनिक जीवन में अवसरों के स्रोत का प्रतिनिधित्व करता है। यह विश्वास, शक्ति और कार्रवाई करने की क्षमता का प्रतीक है। यह हमें अपनी वर्तमान परिस्थितियों पर एक नज़र डालने के लिए मजबूर करता है और बताता है कि हम उन्हें अपनी इच्छानुसार किसी भी चीज़ में बदलने में सक्षम हैं। भले ही हम भयभीत हों, यह हमें अपने भविष्य को जानने-समझने और नई शुरुआत स्वीकार करने के लिए प्रेरित करता है।
यह भी पढ़ेंः अशुभ नहीं शुभ होता है 13 का अंक, नए काम स्टार्ट करने के लिए इससे बढ़िया मुहूर्त नहीं होता
इन लोगों का मूलांक 1 होता है
ऐसे सभी लोग जिनका जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है। इसके अलावा यदि अंक ज्योतिष के अन्य नियमों को देखें तो किसी व्यक्ति के नाम से भी उसका मूलांक निकाला जा सकता है।
मूलांक 1 वालों में होती हैं ये खूबियां
जिन लोगों का मूलांक एक होता है, वे पूरी तरह आत्मनिर्भर रहना पसंद करते हैं। उन्हें अपने आप पर पूरा विश्वास होता है औऱ वे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे लोग अच्छा समय आने का इंतजार नहीं करते बल्कि परिस्थितियों में ही अवसर ढूंढ लेते हैं। वे अपनी किस्मत खुद बनाते हैं और दूसरों का बखूबी नेतृत्व कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पैसों की तंगी से हैं परेशान तो इन नियमों का करें पालन, तुरंत लाभ होगा
इन्हें परफेक्शनिस्ट भी कहा जा सकता है। ये जब भी कुछ करना चाहते हैं तो उसे पूरी तरह जांचते-परखते हैं, उसके बाद ही आगे बढ़ते हैं। अपने क्रिएटिव दिमाग के बल पर ये बड़ी से बड़ी समस्याओं को चुटकी बजाते सुलझा देते हैं। ये बाधाओं को भी एक अवसर के रूप में देखते हैं। इन्हें यदि जीवन में चुनौतियां नहीं मिले, तो ये कुंठित होने लगते हैं। इन्हें हमेशा कुछ न कुछ ऐसा चाहिए होता है, जो इन्हें मोटिवेट करें।
ये पूरी तरह स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं। इन्हें जैसे ही मौका मिलता है, ये तुरंत लीडरशिप संभाल लेते हैं। इन्हें एक जगह बांध कर रखना नामुमकिन होता है, हालांकि जब ये किसी काम में जुटते हैं तो फिर उसी में तल्लीन हो जाते हैं। स्वभाव से अत्यन्त महत्वाकांक्षी और कठिन परिश्रम करने वाले होते हैं। ये दूसरों में छिपी खूबियों को पलक झपकते पहचान लेते हैं।
रिलेशनशिप को लेकर अग्रेसिव होते हैं मूलांक 1 वाले लोग
यदि आप इनके साथ रिलेशनशिप में जाना चाहते हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऐसे लोग किसी भी रिश्ते को पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं। हालांकि कई बार ये रिश्तों में अग्रेसिव हो जाते हैं और सामने वाले को दबाने का प्रयास करते हैं। उस स्थिति में आपको इनसे दूर हो जाना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः अच्छी जॉब चाहिए तो आज ही करें ज्योतिष के ये उपाय, तुरंत दिखेगा असर
मूलांक 1 वालों की कमजोरियां
Mulank 1 वाले कब आत्मविश्वासी से अहंकारी बन जाते हैं, इसका उन्हें अहसास ही नहीं होता है। अत्यधिक उत्साह और आत्मविश्वास होने के कारण ये कई बार स्थितियों का सही तरह से मूल्यांकन नहीं कर पाते। कई बार इनमें धैर्य, सहयोग और मिल-जुलकर काम करने की भावना भी नहीं होती है। परफेक्शन के प्रति अपने जुनून को लेकर ये इतने अग्रेसिव होते हैं कि दूसरों की गलतियां नजरअंदाज नहीं कर पाते। इसी वजह से ये कई दुश्मन भी बना लेते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
13 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
14 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
16 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines