Most Vengeful Zodiac Signs: कहते हैं आप कोई भी भूल क्यों न करो एक माफी से उसे माफ कर देना आसान होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में ऐसी राशियां बताई गई हैं जिनके शब्दकोश में “माफी” शब्द की न तो कोई जगह है और न ही इसका कोई महत्व है। कुछ राशियों के लिए किसी भी तरह की गलती करने पर यूं ही माफ कर देना या उसे भूला देना आसान नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने गुस्से के लिए लोगों के बीच में जानी जाती हैं। अगर उनके साथ कोई कुछ गलत करता है तो वो उस समय भले ही कुछ न कहें लेकिन वो कभी न कभी उसका बदला ले ही लेते हैं।
जी हां, गलती करने पर कुछ राशियां न तो माफी देती हैं और न ही गलती को भुलाते हैं बल्कि उसका बुरी तरह से बदला लेना जरूर जानती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां बदला लेने में सबसे आगे होती हैं?
मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के लोग बहुत गुस्से वाले होते हैं। अगर इनके अहंकार को ठेस पहुंचती है तो वो उसकी माफी नहीं देते हैं बल्कि बदला लेकर रहते हैं। दूसरों का सम्मान, प्यार औरे मीठे बोले से इन्हें बखूबी आता है। हालांकि, अगर उन्हें कोई धोखा देता है तो वो उसे माफ नहीं करते हैं। इन्हें झूठ बोलने वाले लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। किसी से बदला लेने के लिए ये राशियां काफी जानी जाती हैं।
सिंह राशि
ज्योतिष के अनुसार प्यार करने के मामले में सबसे आगे होते हैं। अगर किसी को चाहते हैं तो अपना सबकुछ कुर्बान कर सकते हैं, लेकिन अगर कोई उनसे दगाबाजी करता है या कहें कि उन्हें धोखा देता है तो वो उसे कभी भी माफ नहीं करते हैं। इन राशियों के लिए माफी की कोई जगह नहीं होती है। भरोसा टूट जाने पर ये अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाते हैं और कभी न कभी बदला जरूर लेते हैं।
ये भी पढ़ें- जुलाई को चार ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, ये 2 राशियां रहें जरा बचकर!
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को भी बदला लेने में सबसे आगे माना जाता है। इस राशि के लोग जल्दी से किसी को भी माफ नहीं करते हैं। अगर कोई धोखा देता है तो वो उसको न तो माफी देते और न ही नजरअंदाज करते हैं बल्कि हमेशा याद रखते हैं कि कैसे उनके साथ धोखा किया गया है। आपको जितना प्यार करते हैं उतना ही आपसे नफरत भी कर सकते हैं। इसलिए कभी भी कुंभ राशि के लोगों का विश्वास न तोड़ें।
ये भी पढ़ें- ये राशियां कहलाती हैं सुपरहिट जोड़ियां, लाइफ में नहीं होती रोमांस की कमी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines