हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Flirty Zodiac Signs: फ्लर्ट करने में आगे होते हैं इन 3 राशियों के लोग, जीते हैं बिंदास जिंदगी!

Flirty Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति का स्वभाव उसकी राशि से प्रभावित होता है। यहां 3 ऐसी राशियों की चर्चा की गई है, जो फ्लर्ट करने में माहिर होते हैं और ये बिंदास जीवन जीते हैं। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों में ऐसे गुण और विशेषताएं मिलती हैं?

विज्ञापन

Flirty Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के स्वभाव और प्रकृति पर सबसे अधिक असर उनकी राशि का होता है। राशियों के कारण ही लोग अलग-अलग स्वभाव और नेचर के होते हैं। राशियों के असर से ही कुछ लोग भावुक होने के साथ केयरिंग नेचर के होते हैं। कुछ लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए बहुत कुछ करते हैं, तो लोग लोग भी जिम्मेदार और वफादार होते हैं। वहीं कुछ लोग जिद्दी, हार नहीं मानने वाले और धोखेबाज भी हो सकते है। यहां चर्चा फ्लर्ट करने में आगे रहने और बिंदास जिंदगी जीने वाली 3 राशियों की हो रही है। आइए जानते हैं, राशिचक्र की 12 राशियों में से किन 3 राशियों में ऐसे गुण और विशेषताएं मिलती हैं?

मिथुन राशि

एस्ट्रोलॉजी में मिथुन उन राशियों में से एक हैं, जो बेहद खूबसूरत पर्सनालिटी के मालिक होते हैं। पर्सनालिटी के साथ इनके स्वभाव में एक खास चुलबुलापन होता है, जो इन्हें सबके बीच में लोकप्रिय बना देती है। ये हंसमुख होने के साथ बड़े बेबाक भी होते हैं। कभी-कभी अपनी बात करने की रौ में कुछ ऐसा बोल जाते हैं, कि सामने वाला शरमा भी सकता है। लेकिन इनकी बातों इन इतना सम्मोहन होता है कि हर कोई इनका फैन बन जाता है।

विज्ञापन

अक्सर मिथुन राशि अपनी कम्यूनिकेवशन स्किल का इस्तेमाल फ्लर्ट करने के लिए करते हैं। कहते हैं कि इन्हें किसी को पटाने में देर नहीं लगती है। दूसरी ओर यह भी सच है ये एक समय कईयों के साथ फ्लर्ट कर रहे होते हैं। इनसे जुड़ी एक नेगेटिव पहलू यह है कि इश्कबाजी में ये जब चाहें तब किसी को धोखा दे सकते हैं।

फोटो साभरा: unsplash.com

विज्ञापन

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र में सिंह राशि को राजसी गुण से युक्त राशि माना गया है। ये बिंदास जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं और जीते भी हैं। इनके लव लाइफ के दो पहलू हो सकते हैं, एक जो दिखता है और दूसरा जो नहीं दिखता है। इतना ही नहीं ये लोग करिश्माई, बातूनी और लीडरशिप गुणों वाले होते हैं। फ्लर्ट करना इनके स्वभाव में डिफॉल्ट रूप में होता है, इनका राजसी नेचर उन्हें स्पॉटलाइट में रहने के लिए बाध्य करता है। दरअसल वे फ्लर्ट को एक टूल की तरह इस्तेमाल करते हैं।

बात दें कि सिंह राशि के तहत पैदा हुए लोग काफी मिलनसार होते हैं। जब इस राशि के लोग फ्लर्ट करते हैं, तो आप बता सकते हैं कि वे किसको पसंद करते हैं। लेकिन एक समय में एक ही व्यक्ति पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह देखा गया है कि अक्सर सिंह राशि के लोग अपने हुनर ​​का प्रदर्शन ध्यान आकर्षित करने के लिए करते हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लोग भी फ्लर्ट करने में काफी आगे रहते हैं। लेकिन अन्य राशियां जहां फ्लर्ट और रोमांस हल्के में लेते हैं, मीन राशि के व्यक्ति फ़्लर्टिंग को गंभीरता से लेते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि किसी एक से फ्लर्ट करने के दौरान वे और लोगों के साथ जुड़ने दिलचस्पी नहीं रखते हैं। वे एक साथ कई अलग-अलग लोगों की ओर आकर्षित होने की संभावना रखते हैं।

इनके साथ एक सबसे अच्छी बात ये है कि ये फ्लर्ट करते-करते प्यार कर बैठते हैं और तब इनका फ्लर्टी नेचर कम हो जाता है या समाप्त हो जाता है। बता दें कि पुरुषों के मुकाबले मीन राशि सबसे वफादार महिला राशियों में से एक है। एक बार जब उन्हें कोई ऐसा मिल जाता है जिससे वे प्यार करती हैं, तो वे बाकी सभी को भूल जाती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola