---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

डॉमिनेटिंग नेचर के होते हैं इन 3 राशियों के लोग; लव लाइफ में आती हैं मुश्किलें, पर नहीं छोड़ते साथ

Most Dominating Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 4 राशियों के लोग न केवल मनमौजी होते हैं, बल्कि काफी डॉमिनेटिंग नेचर के भी होते हैं। अक्सर इन लोगों के रिलेशनशिप और लव लाइफ में परेशानियां और मुश्किलें आती रहती हैं, लेकिन ये साथ नहीं छोड़ते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों के लोगों में होते हैं ऐसे गुण?

---खबर नीचे जारी है---

Most Dominating Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा, उसके चरित्र के कौन-से गुण या अवगुण उस पर हावी होंगे, इसका निर्धारण काफी हद तक राशियों से होता है। इस शास्त्र में राशिचक्र की 12 राशियों को तत्वों के अनुसार बांटा गया है। ये हैं- अग्नि, जल, वायु और पृथ्वी। इनमें अग्नि तत्व की राशियां नेतृत्व के गुणों से युक्त और साहसी होती हैं। लेकिन साथ ही इन राशियों के लोग काफी डॉमिनेटिंग और मनमौजी किस्म के भी होते हैं। येन-केन-प्रकारेण इनके जीवन में कई मुश्किलें आती हैं, लेकिन ये उससे उबरना जानते हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों के लोगों में होते हैं ऐसे गुण?

मेष राशि

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशिचक्र की पहली राशि है। इस राशि के जातक (व्यक्ति) कभी चुनौतियों से घबराते नहीं हैं। कड़ी मेहनत और लगन से हर काम को करना इनकी आदत होती है। इनमें लीडरशिप स्किल कूट-कूट कर भरी होती है, इसलिए ये काफी सोशल भी होते हैं। लेकिन ये अपने दिल में हर किसी जगह नहीं देते हैं। ये जल्दी प्यार-मोहब्बत के झांसे में नहीं आते हैं। इसकी खास वजह है, इनके स्वभाव का डॉमिनेटिंग नेचर। जहां ये किसी अपने ऊपर किसी हावी होने देना चाहते है, वहीं ये दूसरों पर हावी होना चाहते हैं। लिहाजा इनके रिलेशनशिप में काफी उतार-चढ़ाव बना रहता है।

सिंह राशि

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशिचक्र की पांचवीं राशि है। इस राशि के लोग अपनी लीडरशिप क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। ये बेहद मनमौजी होते हैं और अपनी मर्जी के मुताबिक काम करना पसंद करते हैं। ये स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं, लेकिन लाइफ में किसी तीसरे का दखल पसंद नहीं करते हैं। यही नेचर इनके लव लाइफ और रिलेशनशिप के लिए काल बन जाता है। हालांकि ये जिससे जुड़ते है, उसे सबसे अधिक महत्व देते हैं, कभी साथ नहीं छोड़ते हैं। इनके स्वभाव में अड़ियल भी होता है, जिससे कई बार दिक्कतों का भी सामना भी करना पड़ता है।

धनु राशि

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशिचक्र की नौवीं राशि है। इस राशियों के जातकों का नेचर मेष और सिंह के स्वभाव के कॉम्बिनेशन का होता है। खुले विचारों का होने के साथ इनमें ऊर्जा और उत्साह भरपूर होता है। ये भी अपनी मर्जी से जिंदगी जीना पसंद करते हैं, लेकिन रिलेशनशिप में ये न केवल अपनी मर्जी थोपते हैं, ये काफी पजेसिव (possessive) भी होते हैं। इन यह नेचर अक्सर रिश्तों में दूरी बढ़ा देता है। रिलेशनशिप में डॉमिनेटिंग होने के कारण लव लाइफ में कई दिक्कतें आती हैं। लेकिन धनु राशि वाले को अपन इमोशन को भी संभालना बखूबी आता है, इसलिए इनके रिलेशनशिप की उम्र काफी लंबी होती है।

ये भी पढ़ें: आप भी घर पर दूध फाड़कर बनाते हैं पनीर? तो खुद बिगाड़ रहे हैं अपना भाग्य! जानिए कैसे

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं हाथ में कई महीनों तक कलावा? तो जान लें रक्षा सूत्र से जरूरी ये खास बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jul 29, 2024 02:11 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola