Vastu Tips: प्राचीन धार्मिक मान्यताओं में मोरपंखी के पौधे को शुभ माना गया है। इसे भगवान कृष्ण द्वारा लगाए जाने वाले मोरपंख का ही रुप माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि मोरपंखी के पौधे को घर में लगाया जाए तो ऐसे घर पर किसी तरह का कोई संकट कभी नहीं आता है। साथ ही मां लक्ष्मी की भी सदैव उस घर पर कृपा बनी रहती है। आचार्य अनुपम जौली से जानिए कि इस पौधे का घर की किस दिशा में लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: घर की तिजोरी में रख दें ये एक चीज, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा ही पैसा
घर की इस दिशा में लगाए मोरपंखी का पौधा (Vastu Tips)
मोरपंखी का पौधा घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में लगाना चाहिए। इस दिशा में समस्त देवताओं का वास माना जाता है। यहां केला, तुलसी, बिल्व, मोरपंखी आदि वृक्ष लगाना घर में सुख और समृद्धि लाता है। यदि आप चाहे तो घर के मुख्य द्वार के निकट अथवा अपने गार्डन में भी इस पौधे को लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: घर के बाहर भूल कर भी न लगाएं काला मुखौटा या काले घोड़े की नाल, बर्बाद हो जाएंगे
क्यों लगाना चाहिए मोरपंखी का पौधा (Morpankhi Vastu Tips)
- ज्योतिष में इस पौधे को राहु से संबंधित माना गया है। ऐसे में इस पौधे को सही दिशा में लगाने से समस्त ग्रहदोष दूर होते हैं। विशेष कर राहु के दुष्प्रभावों को हटाने के लिए यह सर्वोत्तम उपाय माना गया है।
- कुछ मान्यताओं के अनुसार यदि बच्चे मोरपंखी की पत्तियों को अपनी कॉपी या किताब में रखें तो उनकी बुद्धि तेज होती है। इस पौधे के पास बैठने से भी बच्चों का मन पढ़ाई में लगने लगता है।
- यदि किसी घर में मोरपंखी का पौधा लगा हुआ है और वह फल-फूल रहा है तो उस घर में लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाता है। ऐसे घरों में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती और इनकम के भी नित नए सोर्स बनते रहते हैं।
- वास्तु में घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए भी इस पौधे का प्रयोग किया जाता है। जहां कहीं भी मोरपंखी का पौधा होता है, उस स्थान पर कभी नेगेटिव एनर्जी नहीं होती हैं। यदि इस वृक्ष के पास कुछ देर बैठा जाए तो व्यक्ति की सारी चिंता और तनाव दूर हो जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
16 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines