Morning Tips: हर व्यक्ति सोचता है कि दिन की शुरुआत अच्छी और शुभ हो। अगर दिन की शुरुआत अच्छी और शुभ होता है तो दिन अच्छे से बीतता है। अगर सुबह-सुबह मन में सकारात्मक विचार आते हैं, तो पूरा दिन मन खुश रहता है साथ ही तनाव रहित दिन गुजरता है। तो दिन की शुरुआत कुछ ऐसे कार्यों से करना चाहिए, जिससे पूरा दिन अच्छे से बीते। मान्यता है कि जो जातक सुबह-सुबह कुछ कार्य करता है, तो आर्थिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति पा लेता है।
प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा होती है, कि दिन की शुरुआत अच्छे होने के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहें। जिस जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं, उसके जीवन में कभी भी सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है। साथ ही परेशानियों से मुक्ति भी मिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिन्हें सुबह-सुबह करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो आइए उन ज्योतिष उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
https://www.youtube.com/shorts/0W27QKWSDeY?feature=share
यह भी पढ़ें- भाई घर से दूर है तो किस तरह करें भाई दूज की पूजा, जानें नियम
प्रात काल उठते ही दोनों हथेली को देखें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने दिन की शुरुआत अच्छा चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेली को मिलाकर देखना होगा। मान्यता है कि व्यक्ति के हाथ में मां लक्ष्मी, देवी सरस्वती और ब्रह्मा जी तीनों का वास होता है। सुबह-सुबह हाथ को देखते हुए अपने हाथ को रगड़े। ज्योतिष शास्त्र में हाथ रगड़े हुए इस मंत्र- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’ का जाप करना चाहिए।
सुबह उठते ही धरती माता को प्रणाम करें
यदि आप चाहते हैं कि पूरे दिन सकारात्मकता से बीते, तो इसके लिए आपको प्रातकाल उठते ही धरती माता को स्पर्श कर प्रणाम करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के अंदर दिन भर सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही दिन भी अच्छे से बीतता है।
सूर्य देव को जल अर्पित करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक सुबह-सुबह उठकर स्नान-ध्यान करके सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करते हैं, उनका दिन बेहद अच्छे से बीतता है। साथ ही दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों रखा जाता है सूर्यषष्ठी का व्रत, जानें इसका महत्व और व्रत कथा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines