Mor Pankh Upay : वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं। परिणामस्वरूप घर-परिवार में बरकत बनी रहती है। इसके अलावा घर में मोर पंख को कुछ स्थानों पर रखने से आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर में किन स्थानों पर मोर पंख को रखने से धन लाभ होता है।
घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें मोर पंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ है। जिस घर की इस दिशा में मोर का पंख रखा होता है, वहां कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है। साथ ही उस घर में धन की आवक बनी रहती है। इतना ही नहीं, मोर पंख के इस उपाय से जमकर धन लाभ भी होता है। ऐसे में अगर आप भी अमीर बनने की चाहत रखते हैं, तो इस उपाय को आजमाकर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर बनने जा रहे हैं ये शुभ योग, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बप्पा; होगा चौतरफा धन लाभ
राहु की दशा होती है ठीक
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु खराब स्थिति में है। जिसकी वजह से करियर में रुकावटें आ रही हैं तो इस स्थिति को सही करने के लिए घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति के समक्ष मोर का पंख रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से राहु का दोष दूर होता है। जिससे तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
नौकरी-व्यापार में तरक्की के लिए
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए किसी कोने में मोर का पंख रख दें। मान्यता है कि मोर पंख का यह उपाय आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना देता है। साथ ही अगर नौकरी-व्यापार में आर्थिक संकट है तो वह भी दूर हो जाएगा। और दिन-रात आर्थिक तरक्की होने लगेगी।
वास्तु दोष को दूर करने के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है या आपको लगता है कि आपकी तरक्की नहीं हो रही है तो यह वास्तु विकार है। ऐसे में घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर 3 मोर पंख लगा लें।
यह भी पढ़ें: 5 दिन बाद शुरू हो जाएंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, मार्गी बुध से होगा अकूत धन लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
9 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines