---विज्ञापन---

ज्योतिष

Lucky Zodiac Signs: दोनों हाथों से धन और यश बटोरेंगी ये 5 राशियां, चंद्र गोचर से बना जबरदस्त त्रिग्रही, गजकेसरी और शशि आदित्य योग

Lucky Zodiac Signs: 24 जून 2025 की रात चंद्र, गुरु और सूर्य के त्रिग्रही योग के साथ बना गजकेसरी और शशि-आदित्य योग, जो विशेष रूप से 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इन योगों से इन राशि वालों को यश, बुद्धिमत्ता, आर्थिक उन्नति और कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 24 जून, 2025 की लगभग आधी रात यानी 11:45 PM बजे चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं, ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस चंद्र गोचर के साथ ही उनकी युति वहां पहले से विराजमान गुरु बृहस्पति और सूर्य से हुई है और इन तीनों ग्रहों की युति से जबरदस्त त्रिग्रही योग बना है। केवल इतना ही नहीं चंद्रमा, गुरु और सूर्य के इस त्रिग्रही योग के साथ चंद्र-गुरु की युति से बेहद शाक्तिशाली गजकेसरी योग और चंद्र-सूर्य की युति से शशि आदित्य योग के निर्माण हुआ है।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 24 जून 2025 की रात बना चंद्र, गुरु और सूर्य का त्रिग्रही योग, साथ ही गजकेसरी और शशि-आदित्य योग, सभी राशियों के लिए शुभ फलदायक सिद्ध होगा। लेकिन विशेष रूप से ये योग 5 राशि वालों के लिए बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास, यश और आर्थिक समृद्धि बढ़ाने वाले सिद्ध हो सकते हैं। इन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और सफलता के अवसर मिल सकते हैं। इनके लिए यह समय पारिवारिक सुख और मानसिक संतुलन का संकेत दे रहा है। यह योग इन राशियों के जातकों को सकारात्मक ऊर्जा और उन्नति की ओर प्रेरित करेगा। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

इस समय सबसे अधिक लाभ मिथुन राशि को मिल सकता है, क्योंकि चंद्रमा, गुरु और सूर्य की युति इसी राशि में बन रही है। त्रिग्रही योग से आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। लोग आपके नेतृत्व को स्वीकार करेंगे और आपके विचारों को महत्व मिलेगा। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में निवेश से अच्छा लाभ होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। यह समय आपके लिए नई शुरुआत करने और रुके कार्यों को पूरा करने का है।

कन्या राशि

गजकेसरी योग कन्या राशि के जातकों को बौद्धिक सफलता, निर्णय क्षमता और कार्य में अनुशासन प्रदान करेगा। शिक्षा, शोध, लेखन या प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी और भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को भी नए क्लाइंट्स या साझेदार मिल सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए ये योग यश, प्रतिष्ठा और सामाजिक प्रभाव बढ़ाने वाला साबित होंगे। आप नेतृत्व में चमकेंगे, लोग आपकी बातों को मानेंगे और आपको सम्मान देंगे। राजनीतिक, प्रशासनिक या मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आपकी निर्णय क्षमता तेज होगी और आपके द्वारा लिए गए फैसले लंबे समय तक लाभकारी सिद्ध होंगे। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उत्तम है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से विशेष रूप से शुभ है। शशि-आदित्य योग आपको भावनात्मक संतुलन के साथ निर्णय लेने की शक्ति देगा। लंबे समय से जो कार्य अटके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे। परिवार में सौहार्द बना रहेगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप किसी निवेश की योजना बना रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में है। पुराने मित्र या संबंधों से लाभ भी संभव है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के लिए ये योग आत्मिक शांति और करियर में स्थायित्व लेकर आएंगे। गुरु की दृष्टि से यह समय ज्ञान और आध्यात्मिक उन्नति के लिए श्रेष्ठ रहेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और विदेश से जुड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच को सराहा जाएगा और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा और आप जीवन को अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण से देख पाएंगे। दान-पुण्य और सेवा कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: शनि दोष और राहु-केतु से मुक्ति के लिए ऐसे जलाएं दीपक, इन 12 उपायों से पूरी होगी हर मनोकामना

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 25, 2025 08:25 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

Shyamnandan

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola