Chandra Gochar 2025: नवग्रहों में से एक चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है, जो मनोबल, मन, बांयी आंख, छाती और माता आदि के कारक ग्रह हैं। जब भी चंद्र की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के इन पहलुओं पर सबसे ज्यादा पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, चंद्र देव हर सवा दो दिन में राशि और करीब एक दिन में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। आज यानी 14 फरवरी 2025 को सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर चंद्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस बार चंद्र पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। चलिए जानते हैं चंद्र गोचर से इस बार किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होने की संभावना है।
पुष्य नक्षत्र में जन्मे लोग कैसे होते हैं?
ज्योतिष शास्त्र में शनि के नक्षत्र पुष्य को बहुत ही शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं, जो दूसरों की मदद के लिए हर समय आगे रहते हैं। उन्हें दूसरों की सेवा व मदद करना अच्छा लगता है। इसके अलावा ये लोग बहुत मेहनती होते हैं, जो खुद के दम पर जीवन में बहुत जल्दी कामयाबी हासिल कर लेते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: 16 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे शनि, होगा अपार धन लाभ!
आज से किन राशियों का चमकेगा भाग्य?
वृषभ राशि
चंद्र गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की कुंडली में वेतन वृद्धि का योग है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में सम्मान भी बढ़ेगा। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे, जिससे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कपल्स के बीच चल रही अनबन दूर होगी और उनके बीच प्यार बढ़ेगा। वहीं जिन जातकों की आयु 50 से अधिक है, उनकी खराब सेहत में सुधार होने की संभावना है।
कर्क राशि
वृषभ के अलावा कर्क राशि के जातकों के जीवन में भी चंद्र गोचर के कारण सकारात्मक बदलाव आएगा। नए स्रोतों से कारोबारियों को धन की प्राप्ति होगी। प्रमोशन में आ रही परेशानियां दूर होंगी। बॉस जल्द ही आपके पद में बढ़ोतरी करने का फैसला कर सकता है। कपल के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा और लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत के लिहाज से आने वाले कुछ दिन उम्रदराज जातकों के लिए अच्छे रहेंगे।
तुला राशि
मन के कारक ग्रह चंद्र की कृपा से तुला राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगम होगा। नौकरीपेशा जातकों को उनकी मेहनता का पूर्ण फल मिलेगा। बॉस आपके काम से खुश होकर आपकी सैलरी बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। कारोबारियों को धन लाभ होगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए ऑर्डर मिलने से दुकानदारों के काम में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
5 mins agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines