Moon Transit 2025: ज्योतिष दृष्टि से सितंबर का महीना बेहद खास है। इस दौरान चार प्रभावशाली ग्रहों का एक-एक बार राशि परिवर्तन होगा, जबकि 13 बार चंद्र देव राशि गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन, माता, मानसिक स्थिति, विचार, स्वभाव और सुख आदि का दाता माना गया है। जिन लोगों के ऊपर चंद्र देव मेहरबान होते हैं, उनका स्वभाव सरल होता है। ये लोग हर फैसला सोच-समझकर और माता से डिस्कस करने के बाद ही लेते हैं। इसके अलावा इन्हें मानसिक बीमारियों के होने की संभावना भी कम होती है। आइए जानते हैं सितंबर माह में किस-किस तारीख को चंद्र का राशि परिवर्तन होगा। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में पता चलेगा, जिनके जातकों के दुख-दर्द सितंबर माह में 13 बार चंद्र के राशि गोचर करने से कम हो सकते हैं।
सितंबर में कब-कब होगा चंद्र गोचर?
द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 सितंबर 2025 को चंद्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे, जिसके बाद 4 सितंबर को मकर में, 6 सितंबर को कुंभ में, 8 सितंबर को मीन में, 10 सितंबर को मेष में, 12 सितंबर को वृषभ में, 14 सितंबर को मिथुन में, 17 सितंबर को कर्क में, 19 सितंबर को सिंह में, 21 सितंबर को कन्या में, 24 सितंबर को तुला में और 26 सितंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। माह खत्म होने से पहले आखिरी बार चंद्र देव 29 सितंबर 2025 को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में कदम रखेंगे।
चंद्र गोचर से 3 राशियों को होगा खास फायदा
वृषभ राशि
सितंबर माह में चंद्र के 13 बार राशि गोचर करने से सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशिवालों को होने वाला है। यदि आप काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस महीने सामने से आपके पास ऑफर आ सकता है। वहीं, जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों की कोई इच्छा सितंबर माह खत्म होने से पहले उनके माता-पिता पूरी कर सकते हैं। इस दौरान घर में शांति का माहौल रहेगा।
ये भी पढ़ें- Yuti 2025: शुरू हुआ 3 राशियां का गोल्डन टाइम, बुध की राशि कन्या में बनी चंद्र-मंगल की युति
कर्क राशि
चंद्र की प्रिय राशि कर्क के जातकों के लिए सितंबर में चंद्रमा का 13 बार राशि गोचर करना शुभ रहेगा। पूरे माह आपकी तबीयत ज्यादा खराब नहीं होगी, बल्कि आप अपनी सेहत पर ध्यान देंगे। नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, जो आपका हर मोड़ पर मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, जो लोग धन की कमी के कारण परेशान हैं, उन्हें अचानक जरूरत अनुसार पैसों की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल भी इस माह ज्यादा खराब नहीं होगा।
मीन राशि
वृषभ और कर्क के अलावा मीन राशिवालों के लिए भी चंद्र का सितंबर माह में 13 बार गोचर करना शुभ रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति होने से नौकरीपेशा जातकों की कोई बड़ी समस्या दूर होगी। इसके अलावा आमदनी बढ़ने के भी योग हैं। कारोबारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे कारोबार का विस्तार होगा। पिता की संपत्ति को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद चल रहा है तो मामला जल्द सुलझ सकता है।
ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: कन्या राशि में चंद्रमा के गोचर से भंग हुई सूर्य-केतु-चंद्र की महायुति, 3 राशियों को लाभ होना पक्का
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines