Chandra Ast 2025: चंद्र को नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जो व्यक्ति के जीवन के कई पहलुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। खासकर चंद्र ग्रह का संबंध व्यक्ति के मन, इच्छा, स्वाद मानसित स्थिति और माता संग रिश्ते से है। इसके अलावा चंद्र को जल और पोषण का कारक भी माना जाता है। चंद्र देव समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर के साथ-साथ अस्त और उदय अवस्था में भी जाते हैं। अगस्त में चंद्र देव कुल 4 दिन तक दो राशियों में संचार करते हुए अस्त अवस्था में रहेंगे।

द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अगस्त 2025 को प्रात: काल 4 बजकर 42 मिनट पर चंद्र देव कर्क राशि में अस्त हुए हैं, जो 25 अगस्त की रात 8 बजकर 1 मिनट पर सिंह राशि में उदय होंगे। दरअसल, इस बीच 23 अगस्त को सुबह 12 बजकर 16 मिनट पर चंद्र देव ने कर्क से निकलकर सिंह राशि में गोचर किया है। उदय होने के कुछ समय बाद 8 बजकर 25 मिनट पर चंद्र देव फिर राशि परिवर्तन करेंगे। चलिए जानते हैं चंद्र का अस्त अवस्था में जाना अगस्त माह में किन-किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

चंद्र का अस्त अवस्था में जाना कर्क राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। बच्चों की वाणी में नरमी आएगी और वो माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अशुभ समाचार की जगह कारोबारियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के काम की प्रशंसा होगी और आमदनी बढ़ेगी। जो लोग सिंगल हैं और अभी तक एक बार भी रिलेशनशिप में नहीं आए हैं, उनकी अपने सोलमेट से मुलाकात होगी। इस दौरान उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: इन 3 राशियों को सफल होने से नहीं रोक पाएगा कोई, कर्क राशि में बनी चंद्र-शुक्र-बुध की युति

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

कर्क राशि और सिंह राशि में चंद्र का अगस्त माह में अस्त अवस्था में रहना इस राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। विवाहित जातकों के स्वभाव में नरमी आएगी। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यों में बाधा उत्पन्न नहीं होगी, बल्कि विरोधियों से मुक्ति मिलेगी। कारोबारी वर्ग अपने काम पर फोकस कर पाएंगे और कारोबार को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उम्रदराज जातकों का मानसिक तनाव कम होगा। साथ ही सेहत में सुधार होगा।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

चंद्र की कृपा से कुंभ राशिवालों के जीवन में भावनात्मक स्थिरता आएगी। पारिवारिक विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। कार्यस्थल पर उत्पन्न गलतफहमियां दूर होंगी। नए पद के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं, कारोबारियों को पुराने सौदों से लाभ होगा। बिजनेस पार्टनर से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025: धन-स्वर्ण से जल्द भर सकती है इन 3 राशियों की तिजोरी, सिंह राशि में बनेगी सूर्य-चंद्र-केतु की युति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।