---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

20 मई से बंपर लाभ कमाएंगी ये 5 राशियां, कुंभ में चंद्रमा और राहु की युति लाएगी खुशियां

Zodiac Signs: 18 मई को राहु कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब 20 मई को चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की युति बन जाएगी। इस युति के चलते कुछ राशि वालों की लाइफ में चार चांद लग जाएंगे। आइए जानते हैं कि वे कौन राशियां हैं, जिनके लिए यह युति शानदार रहने वाली है।

---विज्ञापन---

Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है। वहीं, राहु महत्वाकांक्षा और अचानक बदलाव का कारक है। 20 मई 2025 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे और वे वहां पहले से मौजूद मायावी और छाया ग्रह राहु के साथ युति बनाएंगे।

इस युति से कुछ राशि वालों की लाइफ में अच्छे दिनों का आगमन होगा। इन लोगों को खुशियों की चाबी मिल जाएगी। इसके साथ ही हर क्षेत्र में इनको लाभ ही लाभ होगा। आइए जानते हैं कि यह युति किन राशियों के लिए बहुत शानदार रहेगी।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह युति बेहद शानदार रहने वाली है। यह युति इस राशि वालों की कुंडली के दशम भाव में होगी। इससे आपको करियर में बड़ा ब्रेक मिलेगा। जॉब में प्रमोशन या सैलरी में हाइक की संभावना है। बिजनेस में नई डील्स या पार्टनरशिप से लाभ होगा। इंवेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में फायदा मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े फैसले लेने का समय शुभ है। सोशल लाइफ में पॉपुलैरिटी बढ़ेगी। कम्युनिकेशन स्किल्स से लोग इम्प्रेस होंगे। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह युति बेहद शानदार रहने वाली है। यह युति मिथुन राशि वालों की कुंडली के नवम भाव में होगी। इससे आपका भाग्य चमकेगा और प्रोफेशनल लाइफ में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। जॉब में प्रमोशन या सैलरी में हाइक की पूरी संभावना है।

---विज्ञापन---

कोई इंपोर्टेंट प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिजनेस में रिस्क लेकर इंवेस्टमेंट करेंगे तो भी लाभ मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करने का समय शुभ है। स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्सेस मिलेगी। धार्मिक या विदेश यात्राएं हो सकती हैं। सोशल लाइफ में कम्युनिकेशन स्किल्स सभी को इम्प्रेस करेंगी। नए कनेक्शन्स बनेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह युति बहुत बेस्ट रहने वाली है। कन्या राशि वालों के स्वामी बुध हैं। यह युति इस राशि वालो की कुंडली के छठे भाव में होगी। इससे प्रोफेशनल लाइफ में विरोधियों पर जीत मिलेगी।

---विज्ञापन---

जॉब में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में नई डील्स फाइनल होंगी। इंवेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स में सक्सेस मिल सकती है। हेल्थ में सुधार होगा। पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। सोशल लाइफ में नए कनेक्शन्स बनेंगे। आपके कम्युनिकेशन से लोग प्रभावित होंगे।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह युति लकी साबित होने वाली है। यह युति आपकी राशि के पंचम भाव में होगी। इससे आपको क्रिएटिव काम में सक्सेस मिलेगी। राइटिंग, पेंटिंग या म्यूजिक में टैलेंट चमकेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। बिजनेस में नई डील्स फाइनल हो सकती हैं। इंवेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। एग्जाम्स में अच्छे मार्क्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। सोशल लाइफ में पॉपुलैरिटी बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह युति शुभ रहेगी। यह युति आपके लग्न भाव में होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में नई डील्स से फायदा होगा। इंवेस्टमेंट के लिए समय अच्छा है। प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। सोशल लाइफ में मान-सम्मान बढ़ेगा। कम्युनिकेशन स्किल्स से लोग इम्प्रेस होंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: इस सप्ताह खुलेगा इन 4 राशियों का नसीब, हो जाएंगे मालामाल

First published on: May 19, 2025 09:03 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola