Budh Chandra Yuti: ज्योतिष में बुध को चंद्रमा का पुत्र माना जाता है। चंद्रमा और तारा के मिलन से बुध की उत्पत्ति हुई थी। आगामी 23 मई को बुध वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके तीन दिन बाद ही 26 मई को स्वयं चंद्रमा दोपहर 1:40 बजे वृषभ राशि में आएंगे और बुध के साथ मिलकर एक शुभ योग बनाएंगे। बुध को ज्योतिष में बुध बुद्धि, बातचीत और बिजनेस का और चंद्रमा को मन, इमोशन्स और सुकून का कारक माना गया है।
वृषभ राशि में चंद्रमा और बुध की युति एक सकारात्मक माहौल बनाती है। चंद्रमा मन को शांत और इमोशनली मजबूत करते हैं, तो बुध दिमाग को तेज और बातचीत को आसान बनाते हैं। वृषभ के स्वामी शुक्र हैं। इस कारण ये युति उन राशियों के लिए बहुत अच्छी है, जो फाइनेंशियल ग्रोथ, करियर में सक्सेस या रिश्तों में क्लैरिटी चाहते हैं। आइए जानते हैं कि इस युति से किन राशि वालों को लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ वालों के लिए ये युति आपके पहले भाव में होगी, जो आपकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस को बूस्ट करेगी। इस दौरान आपकी बातचीत सुपर स्मूथ होगी, जिससे बिजनेस डील्स, जॉब इंटरव्यू या पर्सनल रिलेशन्स में आपको फायदा मिलेगा। फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए ये दिन शानदार है। अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो ये सही टाइम है।
कर्क राशि
कर्क वालों आपके लिए ये युति 11वें भाव को प्रभावित करेगी। जो मुनाफा, इच्छाओं और दोस्तों का भाव होता है। इस युति से दोस्तों और फैमिली से आपको फुल सपोर्ट मिलेगा। कोई बिजनेस आइडिया क्लिक कर सकता है और पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे। अगर कोई मिसअंडरस्टैंडिंग थी, तो वो सॉल्व हो जाएगी। सोशल सर्कल भी बढ़ेगा।
कन्या राशि
कन्या वालों के लिए ये युति 9वें भाव में होगी, जो किस्मत और लर्निंग का घर होता है। इस दौरान आपको जॉब में प्रमोशन, बिजनेस में नई डील मिल सकती है। इसके साथ ही आपका ट्रैवल का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन लेने के लिए ये दिन लकी है। आपका कॉन्फिडेंस भी पीक पर रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए ये युति 8वें भाव में होगी, जो अचानक फायदे और बदलाव का घर माना जाता है। इस दौरान पुराने इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट या कोई पुराना पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में स्मार्ट डिसीजन लेने का टाइम है। रिलेशनशिप में भी गहरी बातें होंगी, जो बॉन्ड को स्ट्रॉन्ग करेंगी।
मकर राशि
मकर वालों के लिए ये युति 5वें भाव में होगी, जो क्रिएटिविटी, लव और फन का घर है। क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में सक्सेस मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, और सिंगल्स को कोई स्पेशल व्यक्ति मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी ये दिन अच्छा है। आपका मूड फ्रेश और एनर्जेटिक रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- कैसी रहेगी आपकी मां की हेल्थ? बताएगा कुंडली का ये भाव
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines