---विज्ञापन---

छप्परफाड़ कमाई के लिए तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, 26 मई से पिता-पुत्र लाएंगे खुशियां

Budh Chandra Yuti: 26 मई को चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ राशि में चंद्रमा के प्रवेश से वे यहां पहले से मौजूद बुध के साथ युति बनाएंगे। ज्योतिष में बुध को चंद्रमा का पुत्र माना गया है। इस युति से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं कि बुध और चंद्र की युति से किन राशि वालों को लाभ होगा।

Budh Chandra Yuti: ज्योतिष में बुध को चंद्रमा का पुत्र माना जाता है। चंद्रमा और तारा के मिलन से बुध की उत्पत्ति हुई थी। आगामी 23 मई को बुध वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके तीन दिन बाद ही 26 मई को स्वयं चंद्रमा दोपहर 1:40 बजे वृषभ राशि में आएंगे और बुध के साथ मिलकर एक शुभ योग बनाएंगे। बुध को ज्योतिष में बुध बुद्धि, बातचीत और बिजनेस का और चंद्रमा को मन, इमोशन्स और सुकून का कारक माना गया है।

वृषभ राशि में चंद्रमा और बुध की युति एक सकारात्मक माहौल बनाती है। चंद्रमा मन को शांत और इमोशनली मजबूत करते हैं, तो बुध दिमाग को तेज और बातचीत को आसान बनाते हैं। वृषभ के स्वामी शुक्र हैं। इस कारण ये युति उन राशियों के लिए बहुत अच्छी है, जो फाइनेंशियल ग्रोथ, करियर में सक्सेस या रिश्तों में क्लैरिटी चाहते हैं। आइए जानते हैं कि इस युति से किन राशि वालों को लाभ होगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ वालों के लिए ये युति आपके पहले भाव में होगी, जो आपकी पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस को बूस्ट करेगी। इस दौरान आपकी बातचीत सुपर स्मूथ होगी, जिससे बिजनेस डील्स, जॉब इंटरव्यू या पर्सनल रिलेशन्स में आपको फायदा मिलेगा। फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए ये दिन शानदार है। अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो ये सही टाइम है।

कर्क राशि

कर्क वालों आपके लिए ये युति 11वें भाव को प्रभावित करेगी। जो मुनाफा, इच्छाओं और दोस्तों का भाव होता है। इस युति से दोस्तों और फैमिली से आपको फुल सपोर्ट मिलेगा। कोई बिजनेस आइडिया क्लिक कर सकता है और पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे। अगर कोई मिसअंडरस्टैंडिंग थी, तो वो सॉल्व हो जाएगी। सोशल सर्कल भी बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या वालों के लिए ये युति 9वें भाव में होगी, जो किस्मत और लर्निंग का घर होता है। इस दौरान आपको जॉब में प्रमोशन, बिजनेस में नई डील मिल सकती है। इसके साथ ही आपका ट्रैवल का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन लेने के लिए ये दिन लकी है। आपका कॉन्फिडेंस भी पीक पर रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए ये युति 8वें भाव में होगी, जो अचानक फायदे और बदलाव का घर माना जाता है। इस दौरान पुराने इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट या कोई पुराना पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में स्मार्ट डिसीजन लेने का टाइम है। रिलेशनशिप में भी गहरी बातें होंगी, जो बॉन्ड को स्ट्रॉन्ग करेंगी।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर वालों के लिए ये युति 5वें भाव में होगी, जो क्रिएटिविटी, लव और फन का घर है। क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में सक्सेस मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, और सिंगल्स को कोई स्पेशल व्यक्ति मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी ये दिन अच्छा है। आपका मूड फ्रेश और एनर्जेटिक रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कैसी रहेगी आपकी मां की हेल्थ? बताएगा कुंडली का ये भाव

First published on: May 11, 2025 11:03 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola