हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Monthly Horoscope: कल से शुरू हो जाएंगे 6 राशियों के अच्छे दिन, पूरे नवंबर महीने में होगी छप्परफाड़ कमाई

Monthly Horoscope November 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक नवंबर का महीना कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ है। इस महीने में 6 राशियों की किस्मत जमकर साथ देंगी। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं नवंबर महीने के लकी राशियों के बारे में।

विज्ञापन
Monthly Horoscope November 2023

Monthly Horoscope November 2023: दोस्तों ज्योतिष संस्कृति को जिंदा रखता है व हमें जीने का तरीका भी सीखाता है। इस विद्या के द्वारा आप अपने बारे में सब कुछ जान सकते हैं। राशिफल भी ज्योतिष की एक ऐसी विधा है, जहां प्रत्येक व्यक्ति अपनी राशि जानने को उत्सुक रहता है। आज हम यहां 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच के राशिफल का विश्लेषण करेंगे। यह राशिफल जन्म की राशि के अनुसार है, अर्थात् हमारे जो जन्म की राशि होती है उसके अनुसार यह राशिफल है। जन्म की राशि जानने के लिए आप ध्यान रखें कि चंद्रमा जिस राशि में बैठा होगा वही आपकी जन्म राशि होगी। सनातन धर्म के अनुसार नवंबर का महीना बहुत ही पवित्र महीना रहेगा, क्योंकि इस महीने में करवा चौथ दिवाली और अनेक त्यौहार मनाए जाएंगे। आइए बात करते हैं नवंबर के राशिफल की।

मेश राशि

मेष राशि के जातक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस महीने आपके दिमाग में ख़ुशी रहेगी, परंतु एक अनजाना डर भी आपको सताएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए यह बहुत अच्छा समय है। 15 नवंबर तक गवर्नमेंट जॉब की तैयारी करने के लिए उपयुक्त समय है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय ठीक नहीं है, मतभेद या आपको गुस्सा आ सकता है। शादीशुदा लोगों की वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। इस महीने भाग्य की स्थिति अच्छी नहीं है। शेयर मार्केट में अपनी किस्मत ना आजमाएं। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ रहेगा परंतु फायदा अच्छा मिलेगा। बिजनेस ठीक चलेगा।

उपाय- इस महा आप मंगल को बंदर को केले या गुड़ चना खिलाएं। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें वह सूर्य देव को रोजाना जल अर्पित करें। मंगल के बीज मंत्र माला पढ़कर सात रत्न बहते जल में प्रभावित करें।

विज्ञापन

वृष राशि

इस महीने वृष राशि के जातकों की भाग दौड़ रहेगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा कभी तो पढ़ाई में मन बहुत ज्यादा लगेगा और कभी कम। पति-पत्नी के बीच प्रेम अच्छा रहेगा लेकिन कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं। अतः दिमाग शांत रखें। भाग्य से अच्छे फल प्राप्त होंगे। बिजनेस या कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रभाव रहेगा। परंतु शेयर मार्केट में सोच समझ कर इन्वेस्ट करें। वैसे करियर में ग्रोथ के अच्छे योग हैं।

उपाय : इस महा प्रत्येक शुक्रवार को पांच छोटी बच्चियों को भोजन कारण वह कुछ उपहार दें। किसी एक शुक्रवार को शुक्र के बीज मंत्र की सात माल पढ़ें व शुक्र के सात रत्न बहते जल में प्रवाहित करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। इनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व त्वचा संबंधी अगर कोई रोग है तो उसे वह भी ठीक हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय है लेकिन मेहनत ज्यादा करें तो लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय सही रहेगा बस सही समय का इंतजार करें। दंपति जीवन अच्छा रहेगा वह भाग्य की दृष्टि से यह बहुत अच्छा समय है। अतः आप शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। कामकाज की दृष्टि से भी अच्छा समय है जो लोग रिसर्च के क्षेत्र में हैं तो उनके लिए यह समय अच्छा जाने वाला है।

उपाय : मिथुन राशि के जातक पूरे महीने बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें। हर बुधवार को गाय को हरा चारा दे व किसी गरीब को मूंग की दाल का दान करें। रोजाना कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

इस माह आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें कंधे या जॉइंट पेन से सावधान रहें। ठंडी चीजों का परहेज करें तो अच्छा रहेगा अन्यथा ठंड की शिकायत हो सकती है। इस महा विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा अगर आर्मी या पुलिस के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। इस माह आपका प्प्रेम का समय अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। भाग्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए ठीक रहेगा। व्यापार में काम धंधे में ठीक-ठाक लाभ होगा।

उपाय : कर्क राशि के लोग इस माह के प्रत्येक सोमवार को आता या चावल या चीनी का दान करें। इस महा दिल्ली आपको चंद्रमा का बीज मंत्र पढ़ना है। रोजाना आप सूर्य को जल दिन हल्दी डालकर अर्पित करें। महीने के किसी भी एक सोमवार को चंद्र के बीज मंत्र सा माल करें व 7अभिमंत्रित मोती बहते जल में प्रवाह करें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 100 साल बाद करवा चौथ पर दुर्लभ संयोग! 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हाथ लगेगा बड़ा खजाना

सिंह राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए यह समय अच्छा नहीं है इस महीने आपको सर दर्द का ध्यान रखना होगा कि अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है उनकी पढ़ाई लिखाई अच्छी रहेगी व आपके जीवन में इस महीने अच्छे परिणाम आ सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है, लेकिन ब्रह्म से आपको दूर रहना होगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनका वैवाहिक जीवन सही चलेगा व दांपत्य जीवन में कोई कठिनाई नहीं आएगी बस हो सकता है आपके पार्टनर का स्वभाव जिद्दी हो। इस महीने भाग्य आपका बहुत अच्छा रहेगा। कामकाज की दृष्टि से भी समय बहुत अच्छा है और आपके ऑफिस में भी साथी के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

उपाय : सिंह राशि के जातकों को ध्यान रखना होगा कि इस महीने आप सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। रविवार को आप भुना आटा में शक्कर चिड़ियों को खिलाएं। सिंह राशि के जातकों का इस महीने सूर्य वृश्चिक का है अतः वे लोग सूर्य के 7 अभिमंत्रित रत्न प्रत्येक रविवार को एक रत्न बहते जल में प्रभावित। इस माह आप प्रत्येक रविवार को भुना आटा व शक्कर गोले में डालकर पीपल के पेड़ के नीचे दबा दें।

कन्या राशि

इस माह आपकी कुंडली का स्वामी बुध ठीक प्रभाव में नहीं है। अतः आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छी पढ़ाई का समय है, एग्जाम में कॉलेज चुनने के लिए यह अच्छा समय रहेगा। आपकी पढ़ाई में वृद्धि होगी, वैवाहिक जीवन में दिक्कत आ सकती है। अतः जीवनसाथी से विवाद से बचें। भाग्य की दृष्टि से समय अच्छा है लेकिन व्यापार या कार्य क्षेत्र में संशय में न रहें। शेयर मार्केट में इनवेस्ट करेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। 15 नवंबर के बाद आपका समय ठीक आएगा और आप चाहे तो इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

उपाय : इस माह प्रत्येक बुधवार को गाय को हरा चारा दिन गरीब को मूंग की दाल का दान करें। किसी बुधवार को बुद्ध के बीज मंत्र की सात माला करें व बुधवार को सात रत्न बहते जल में प्रभावित करें। इस महीनेबुध के बीज मन्त्र का जाप करें।

तुला राशि

इस माह आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है लेकिन प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेंगे। वैवाहिक लोगों के लिए यह महीना उनके जीवनसाथी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अपने जीवन साथी के साथ किसी भी झगड़े से बचें। भाग्य की दृष्टि से यह महान बहुत अच्छा रहेगा अतः आप शेयर बाजार में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस माह आपकी आय भी अच्छी रहेगी। इस माह विदेश भ्रमण भी कर सकते है।

विज्ञापन

उपाय : शुक्रवार को आटा, चावल या चीनी गरीब को दान करें पूरे महीने शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। रोजाना गाए व कुत्ते को रोटी अवश्य दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक ध्यान दें आपकी शनि की ढैया चल रही है। अतः आप किसी भी प्रकार के दर से सावधान रहें। वैसे इस माह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 4 नवंबर के बाद शनि देव मार्गी हो जाएंगे अतः शनि की ढैया में थोड़ी कमी आएगी। विद्यार्थियों के लिए यह माह थोड़ी परेशानी दे सकती है। इस माह प्रेम के लिए समय ठीक रहेगा लेकिन आपका जीवन साथी संशय में रह सकता है। वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा। इस माह आपका भाग्य भी ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यापार में अच्छी उपलब्धि मिलेगी व लंबी यात्राओं के योग हैं।

उपाय : इस महीने रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना है। मंगलवार को बंदर को केले या गुड़ चने खिलाएं। रोजाना पक्षियों को दाना-पानी दें व कुत्ते को रोटी दें।

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर पूजा के लिए आज ही तैयार कर लें जरूरी पूजा-सामग्री, तभी पूरी होगी मनोकामना

धनु राशि

इस माह राहु के साथ चतुर्थ भाव में है अतः आप अपने पेट और शुगर का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा गवर्नमेंट जॉब या डिफेंस के एग्जाम के लिए समय ठीक है। धनु राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक रहेगा परंतु बिना वजह के शक ना करें। वैवाहिक जीवन की दृष्टि से भी यह महा बहुत अच्छा है पति-पत्नी दोनों ही ठीक प्रकार से व्यवहार रखेंगे। भाग्य की दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा। व्यापार व कार्य क्षेत्र में बहुत अच्छा काम करेंगे। अचानक धन प्राप्ति के भी योग बन सकते हैं अतः आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते हैं या जमीन में भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। करियर के लिए भी यह महा बिल्कुल सही है करते हैं। आप अगर चाहे तो जॉब चेंज कर सकते हैं और लंबी यात्राओं के भी आपके योग बनेंगे। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा।

उपाय : पूरे माह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें व रोजाना गाय को रोटी दें। पक्षियों को दाना पानी दे और रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें

मकर राशि

मकर राशि के जातक ध्यान दें इस माह 4 नवंबर के बाद शनि मार्गी हो रहे हैं अतः आपको त्वचा संबंधी रोगों का ध्यान रखना होगा। जॉइंट पैन या पीठ का दर्द का भी ध्यान रखें। पढ़ाई की दृष्टि से समय ठीक है बस प्रत्येक शनिवार शनि के बीज मंत्र का जाप अवश्य जरूर करें। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा शादीशुदा लोगों के लिए यह माह ठीक है। वाणी पर संयम रखें भाग्य में कमी रहेगी अतः शेयर बाजार या जमीन में पैसा ना लगाएं। व्यापार के क्षेत्र में अच्छी तरह की करेंगे और विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं।

उपाय : इस महीने शनि के बीज मंत्र का जाप करें रोजाना कुत्ते को रोटी दें व घायल कुत्ते का उपचार अवश्य करें। इस महीने के किसी भी शनिवार को शनि के बीज मंत्र की सात माला पढ़े व सात रत्न बहते जल में प्रवाह करें।

कुम्भ राशि

इस माह शनि देव 4 नवंबर से मार्गी होने के कारण आपको बहुत अच्छे फल देंगे. आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। इसलिए खानपान में संयम बरतें। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है। अतः पढ़ाई लिखाई में ध्यान लगाएं, लेकिन अपना ध्यान ना भटकाएं। प्रेम संबंधों के लिए समय तो ठीक है लेकिन इससे पढ़ाई में व्यवधान नहीं आएगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह महीना ठीक नहीं है। अतः अपने जीवन साथी से झगड़ों से बचें। भाग्य की दृष्टि से भी जय महा बिल्कुल ठीक नहीं है। अतः आप कोई नया कार्य शुरू न करें ना ही शेयर मार्केट में पैसा लगाएं। व्यापार व्यकारी क्षेत्र के लिए महीना ठीक है, अगर आप जॉब चेंज करना चाहते हैं तो आप अपने कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। इस माह आय भाव में वृद्धि हो सकती है।

उपाय : इस माह आपको रोजाना शनि के बीज मंत्र का जाप करना होगा वह रोजाना कुत्ते को रोटी अवश्य खिलाएं। शनिवार को काली उड़द की दाल दान करें व शाम को शनि मंदिर जा करके तेल का दीया अवश्य जलाएं।

मीन राशि

इस माह मीन राशि के जातकों को वाणी पर संयम रखना होगा। वैसे आपको घुटने में दर्द हो सकता है। एलर्जी या इन्फेक्शन का ध्यान रखें और अपने शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाएं। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। अतः अपनी पढ़ाई में पूरा दिमाग लगाएं। प्रेम संबंधों के कारण मन भटक सकता है। अतः आप अपना ध्यान अपनी पढ़ाई पर अवश्य रखें। वैवाहिक जीवन को लेकर के सावधान रहना होगा। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो सकते हैं या आपको गुस्सा आ सकता है। भाग्य की दृष्टि से यह समय बहुत अच्छा है अतः इस माह जमीन ज्यादा आदमी पैसा लगा सकते हैं या शेयर मार्केट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र या व्यापार में भाग दौड़ रहेगी वह आशा के अनुसार फल प्राप्ति नहीं होगी। व्यापार में संघर्ष के बाद ही कुछ फल प्राप्ति के योग बनते हैं।

उपाय : इस महीने बुध व बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप अवश्य करें। रोजाना सूर्य को जल में हल्दी में चावल डालकर। बृहस्पतिवार को गाय को कर आते की लोई हल्दी लगाकर के दें। महीने के किसी भी बृहस्पतिवार को बृहस्पति के बीज मंत्र की सात माला पढ़ें और बृहस्पति के सात अभिमंत्रित रत्न बहते जल में प्रवाहित करें।

यह भी पढ़ें: नवंबर में कर्क समेत 5 राशियों को मिलेगा गजकेसरी और शश योग का फायदा, होगा जबरदस्त धन लाभ

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola