Monthly Horoscope December 2024: दिसंबर माह का आरंभ हो गया है, जो नवग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिहाज से खास है। इस दौरान मंगल की वक्री होने के साथ-साथ कई ग्रहों का गोचर भी होगा, जिसका अशुभ और शुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। हालांकि राशिफल के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि आने वाला समय उनका कैसा रहेगा।
चलिए जानते हैं दिसंबर का महीना 12 राशियों के जातकों के लिए निवेश के लिहाज से कैसा रहेगा। इसी के साथ आपको प्रत्येक राशि के अचूक उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से आपको देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
मेष राशि
आईटी, टेक्नोलॉजी और विज्ञान सेक्टर में निवेश करना इस समय मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए की गई मेहनत रंग लाएगी। आने वाले दिनों में मोटा मुनाफा होगा।
उपाय- प्रत्येक शनिवार शाम के समय शनिदेव को काले तिल या सरसों अर्पित करें।
वृषभ राशि
अनियंत्रित खर्चों पर ध्यान देना होगा। बजट बनाकर खर्चे करें। नहीं तो आने वाले दिनों में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसी के साथ 21 बार गायत्री मंत्र का जाप करना भी शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
स्टील और पावर सेक्टर में निवेश करना इस समय मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। स्माल, मिडकैप शेयर से फायदा होगा। इसके अलावा निवेश संबंधी योजनाओं में भी सफलता मिलेगी।
उपाय- प्रत्येक गुरुवार को ‘ऊँ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
ये भी पढ़ें- Venus Transit 2024: शुक्र गोचर से बढ़ेगी इन 3 राशियों की परेशानी, पैसों के लिए पड़ सकता है तरसना!
कर्क राशि
ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश करना सही रहेगा। ट्रांसपोर्ट सेक्टर में निवेश से फायदा होगा। इसके अलावा सोने-चांदी के व्यवसाय से भी धन लाभ होने की संभावना है।
उपाय- जरूरतमंद लोगों को दूध, दही या घी का दान करें।
सिंह राशि
रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करना सही रहेगा। संपत्ति में निवेश करने के लिए ये समय सही नहीं है। इसके अलावा खर्चों पर नियंत्रण रखने की भी जरूरत है।
उपाय- हर मंगलवार को गणेश जी की पूजा करें।
कन्या राशि
आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। नहीं तो नुकसान होने की संभावना ज्यादा है।
उपाय- लाल वस्त्र या लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
तुला राशि
शेयर बाजार में निवेश के लिए ये समय अच्छा है। बैंक और फाइनेंस सेक्टर में निवेश से अच्छा फायदा होगा। हालांकि संपत्ति का लेन-देन करते समय सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान होने की संभावना है।
उपाय- प्रत्येक शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि
फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर में निवेश करने से मुनाफा होने की संभावना ज्यादा है। व्यापार में अच्छी आमदनी होगी।
उपाय- प्रतिदिन सुबह गाय को हरी घास खिलाएं।
धनु राशि
व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। एनर्जी और स्टील सेक्टर में निवेश करने से मोटा मुनाफा हो सकता है। खर्चे थोड़े कम होने से राहत की सांस मिलेगी।
उपाय- हर शनिवार नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
मकर राशि
बैंकिंग और आईटी सेक्टर में निवेश करने से मोटा मुनाफा होने की संभावना है। इसके अलावा म्यूचुअल फंड में निवेश करना भी सही रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की दिसंबर माह में सैलरी बढ़ सकती है।
उपाय- प्रत्येक शनिवार को कौवे और काले कुत्ते को भोजन कराएं।
कुंभ राशि
स्टील और सीमेंट सेक्टर में निवेश करना दिसंबर माह में कुंभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। हालांकि प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ये समय सही नहीं है। नुकसान होने की ज्यादा संभावना है।
उपाय- प्रत्येक शनिवार को हनुमान जी को तेल और सिंदूर अर्पित करें।
मीन राशि
शेयर बाजार में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। पावर, एनर्जी और गैस सेक्टर में निवेश करने से अच्छा मुनाफा हो सकता है।
उपाय- प्रत्येक गुरुवार को गाय को गुड़ खिलाएं।
ये भी पढ़ें- Video: मंगल गोचर से बढ़ेगी इस राशि के लोगों की परेशानी, यात्रा और लालच से होगा भारी नुकसान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines