हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Monthly Horoscope: 1 से 31 दिसंबर तक 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा पूरा महीना? जानें मासिक राशिफल और उपाय

Monthly Horoscope 1 December to 31 December 2024: दिसंबर का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। कौन से उपाय करने आपके लिए लाभकारी रहेंगे? आइए दिसंबर का मासिक राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
दिसंबर महीने का राशिफल

Monthly Horoscope 1 December to 31 December 2024: दिसंबर का महीना 12 राशियों के लिए खास रहने वाला है। इस महीने बड़े-बड़े ग्रह गोचर करेंगे। 12 दिसंबर बुध उदय होंगे। 7 दिसंबर को मंगल वक्री, 16 दिसंबर को बुध मार्गी, 2 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में और 28 दिसंबर को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। दिसंबर में ग्रह गोचर से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह का प्रभाव पड़ने वाला है। साल 2024 का आखिरी महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

कौन से उपाय दिसंबर के महीने में करने के लिए लाभकारी रहेंगे? किन बातों का आपको इस महीने खास ध्यान रखना है। इन सभी के बारे में आप पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताए गए दिसंबर मासिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है?

मेष राशि

मेष राशि के लिए दिसंबर का महीना लाभकारी रहेगा। पॉजिटिव एनर्जी के साथ रहेंगे। कामकाज के लिहाज से नुकसानदायक हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए भी दिसंबर का महीना उत्तम रहेगा। आपकी पर्सनालिटी में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिल सकती है। नए पद पर जाने का योग बन रहा है। इस महीने निर्णय आसानी से ले सकेंगे, जो सफलता दिलाने में मददगार हो सकते हैं। ग्रह गोचर के कारण 31 दिसंबर से पहले उतार-चढ़ाव रहेगा। महीने के बीच में आपको कुछ सुनने को मिल सकता है। आपकी तरक्की होनी तय है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों बुध अस्त की स्थिति में है। ऐसे में मिथुन राशि के सभी लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। ये महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बचकर रहना होगा। दिसंबर का महीना कारोबारियों के लिए अच्छा है, बस जल्दबाजी में किए गए फैसले आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए दिसंबर का महीना थोड़ा कठिनाइयों भरा रहेगा। इस महीने कर्क राशि के 8वें भाव में शनि के होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ये महीना उतार-चढ़ाव के साथ रहेगा। जातकों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। सेहत का खास ख्याल रखना होगा। कामकाज में रुकावट आ सकती है। कोई नया कार्य करने का सोच रहे हैं तो उसके बारे में किसी को न बताए।

सिंह राशि

सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा नहीं है। वक्री मंगल कार्यस्थल में काम का बोझ बढ़ा सकता है। सफलता पाने में नाकामयाब रहेंगे। कार्यों में रुकावट आ सकती है। सेहत बिगड़ सकती है। चिंता ज्यादा रहेगी। दिसंबर माह आखिरी दिनों तक मिलाजुला रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी डील को साइन करना आपके लिए मुनाफे के साथ रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

इस वीडियो के माध्यम से दिसंबर महीने का राशिफल और उपाय विस्तार से जान सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना लाभकारी रहेगा। आपको कार्यों में लाभ होगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है। मेहनत करने पर आपको एक अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। सेहत सही रहेगी। इष्टदेव की पूजा करने से लाभ होगा। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और इस राशि में 15 दिसंबर तक सूर्य ग्रह विराजमान रहेंगे। दिसंबर का महीना खास नहीं रहने वाला है। शनि की ढैय्या आप पर आखिरी पड़ाव के साथ ऐसे में तरक्की संबंधी बाधाएं रहेंगी। कारोबार में खास लाभ नहीं हो सकेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना उत्तम रहेगा। आपको इस महीने काफी कुछ अच्छा देखने व सुनने को मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आप अपने टैलेंट को अच्छे से दिखा सकेंगे। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Grah Gochar: दिसंबर में 7 बड़े ग्रह करेंगे नक्षत्र और राशि परिवर्तन, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना न तो अच्छा रहेगा और ना ही खराब। ये महीना मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में तनाव और काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आपके लिए तेजी के साथ दिसंबर समाप्त हो जाएगा। ज्यादा सोच विचार करना भी आपके लिए इस महीने सही नहीं रहेगा। पार्टनरशिप में कोई कार्य न करें, नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए दिसंबर का महीना सामान्य रहेगा। कुंभ राशि में शनि विराजमान होने के कारण नौकरी बदलने की संभावना है लेकिन जॉब चेंज करना सही नहीं रहेगा। आय वृद्धि या पदोन्नति के लालच से नौकरी बदलना घाटे का सौदा हो सकता है। कामकाज के मामले में महीना उत्तम रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये महीना उत्तम रहेगा। आपका प्रमोशन हो सकता है। सैलरी भी बढ़ सकती है। रुके कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: ये 3 राशियां कभी नहीं तोड़ती भरोसा! आंख बंद करके किया जा सकता है विश्वास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola