Money Vastu Tips: पैसों की तंगी नहीं छोड़ी रही आपका पीछा? आज ही घर ले आएं ये खास 5 चीजें, बन जाएंगे अमीर!

vastu tips, money tips, vastu shastra, vastu tips for money, Vastu Dosh Upay, वास्तु टिप्स

पैसों की तंगी नहीं छोड़ी रही आपका पीछा? आज ही घर ले आएं ये खास 5 चीजें, बन जाएंगे अमीर!

Money Vastu Tips: आज के समय में पैसों के बिना एक कदम चल पाना भी मुश्किल होता है। धन कमाने के लिए लोग रोजाना घंटों मेहनत करते हैं। ताकि उनका घर-परिवार आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहे। हर दिन के बढ़ते खर्च की वजह से आम इंसान कर्ज में डूबता जा रहा है। हालांकि वास्तु शास्त्र में कर्ज से मुक्ति और पैसों की तंगी को दूर करने से लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट बताते हैं कि कुछ चीजों को घर में लाने से सौभाग्य बढ़ता है, साथ ही साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिससे दिनों दिन आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होती जाती है। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार, बताते हैं कि घर में किन 5 चीजों को लाने पैसों की तंगी से छुटकारा मिल जाता है।

विज्ञापन

घर में इन चीजों को लाने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

  • शास्त्रों में कुबेर को धन-वैभव और संपन्नता का देवता माना गया है। ऐसे में इन्हें प्रसन्न करके पैसों को तंगी को आसानी से दूर किया जा सकता है। कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कुबेर यंत्र की स्थापना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: Mandir Vastu Tips: घर के पूजा मंदिर में भूल से भी ना रखें ये 4 मूर्तियां, वरना छिन जाएगा सारा सुख

विज्ञापन
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी में सीप (मोती) रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आर्थिक संकटों को पल भर में दूर कर देती हैं। इस उपाय को करने के लिए किसी शुक्रवार को 7 सीप (मोती) को लेकर लाल कपड़ें में बांधकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होकर आर्थिक स्थिति को मजबूर कर देती हैं।
  • पूजा-पाठ में एकाक्षी नारियल का खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट बताते हैं कि एकाक्षी नारियल को गंगाजल से शुद्ध करके घर में रखने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही साथ नौकरी-व्यापार में भी तरक्की होती है। इतना ही नहीं इस उपाय भयानक से भयानक कर्जों से भी छुटकारा मिल जाता है।
  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गजलक्ष्मी का वाहन हाथी है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को हाथी बेहद प्रिय है। ऐसे में घर में चांदी का हाथी रखने से मां लक्ष्मी हमेशा घर में वास करती हैं। जिसके परिणामस्वरूप घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो यह उपाय आजमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Venus Uday: 10 दिन बाद शरू हो जाएंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, शुक्र उदय होकर बरसाएंगे छप्पड़फाड़ पैसा!

  • वास्तु एक्सपर्ट बताते हैं कि बांसुरी जो कि भगवान श्रीकृष्ण का भी प्रिय वस्तु है, को घर में रखने से धन आकर्षित होता है। मान्यता है कि बांसुरी को घर में रखने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से घर-परिवार हमेशा खुशहाल रहता है। इससे अलावा घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति दिनों दिन बेहतर होती जाती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ