---विज्ञापन---

ज्योतिष

Money Treasure Plants: इन 5 पौधों को कहा जाता है धन का खजाना, घर में लगाते ही होने लगेगी धन-वर्षा

Money Treasure Plants: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ पौधों को धन को आकर्षित करने वाला कहा जाता है। मान्यता है कि इन पौधों को घर में उचित दिशा और स्थान पर लगाने से धन से जुड़ी तमाम समस्याओं का निराकरण स्वतः हो जाता है। यही वजह है कि कई लोग इन पौधों को घर […]

Money Treasure Plants: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कुछ पौधों को धन को आकर्षित करने वाला कहा जाता है। मान्यता है कि इन पौधों को घर में उचित दिशा और स्थान पर लगाने से धन से जुड़ी तमाम समस्याओं का निराकरण स्वतः हो जाता है। यही वजह है कि कई लोग इन पौधों को घर में लगाते हैं। इसके साथ ही ये पौधे दुर्भाग्य को भी दूर करते हैं। आइए आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार, 5 ऐसे पौधों के बारे में बताते हैं, जिसे घर में लगाना हर दृष्टिकोण से लाभदायक होता है।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धनाकर्षण का पौधा माना जाता है। मान्यता है कि घर में इस पौधे को लगाने से धन तेजी से आकर्षित होता है। इसके साथ ही मान्यता यह भी है कि यह पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है, आर्थिक स्थिति सुधरती जाती है। ध्यान रहे, इस पौधे की बेल हमेशा ऊपर की ओर जानी चाहिए। तभी यह अपना असर दिखाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सपने में दिख जाए ये 1 चीज, समझिए जल्द ही मिलेगी छप्परफाड़ धन-दौलत

शमी का पौधा

वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को कई दृष्टिकोण से शुभ माना गया है। कार्यों में सफलता पाने के लिए नियमित इस पौधे की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है भगवान श्री राम ने लंका विजय से पहले शमी की पूजा की थी। इसके साथ ही मान्यता यह भी है कि शमी के पौधे को घर में लगाने से शनि-दोष दूर होते हैं। परिणामस्वरूप घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

---विज्ञापन---

हरश्रृंगार का पौधा

हरश्रृंगार का पौधा मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए खास माना जाता है। मान्यता है कि जो कोई इसे अपने घर में लगाता है, उस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। जिससे जीवन में धन की कमी महसूस नहीं होती।

अश्वगंधा का पौधा

वास्तु शास्त्र में अश्वगंधे को पौधे को सुख-समृद्धि का कारण माना गया है। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। इसके साथ ही यह पौधा नौकरी-व्यापार में तरक्की पाने के लिए भी खास होता है। जो कोई इस पौधे को घर में लगाता है, उसे पैसों की तंगी नहीं झेलनी पड़ती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी घर में आने से पहले देती हैं ये 5 संकेत, नजरअंदाज करने पर रूठ जाएंगी धन की देवी

श्वेतार्क का पौधा

वास्तु शास्त्र में श्वेतार्क के पौधे को शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से आर्थिक स्थिति हमेशा सुदृढ़ रहती है। इस पौधे को विशेष रूप से घर के दरवाजे के पास या गैलरी में लगना शुभ फलदायक होता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Aug 16, 2023 01:35 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola