Mole on Leg and Foot Meaning: शरीर के विशेषताओं के ज्ञान के रूप में सामुद्रिक शास्त्र जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष में इस शास्त्र का खास महत्व होता है और इसमें शरीर के अंगों के आकार, संरचना या शरीर पर होने वाले तिल के महत्व बताए गए होते हैं। चेहरे से लेकर पैर तक में पाए जाने वाले तिल का खास मतलब होता है। कोई व्यक्ति कैसे और उसका व्यहवाहर कैसा हो सकता है? इसके बारे में सामुद्रिक शास्त्र के ज्ञान होने से पता किया जा सकता है।
पैर या पैर के तलवों पर होने वाले तिल का मतलब क्या होता है? किस तरफ तिल का होना शुभ और अशुभ हो सकता है? इसके बारे में ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट द्वारा जानकारी दी गई है। आइए पैर या तलवे पर पाए जाने वाले तिल का मतलब जानते हैं।
पैरो पर तिल
समुद्र शास्त्र के अनुसार पैर के तलवों पर तिल होने का मतलब है कि आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। आपको सभी सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेंगे।
दाएं पैर पर तिल होना
किसी के दाएं पैर पर तिल होने का मतलब है कि वो खूब सारी यात्राएं करता रहेगा। देश से लेकर विदेश यात्रों को करते रहते हैं। बिजनेस के सिलसिले में उनके पैर एक जगह टिकते नहीं हैं।
बाएं पैर पर तिल होना
किसी व्यक्ति के अगर बाएं पर भी तिल है तो भी उसको विदेश जाने के मौके मिल सकते हैं। मगर इनकी यात्रा उद्देश्यपूर्ण नहीं होती है। ऐसे लोग फैमिली और दोस्तों के साथ घूमना पसंद करते हैं।
दाएं पांव की एड़ी में तिल का होना
समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग खुद को भाग्यशाली मानते हैं। दाएं पांव की एड़ी में तिल होना शुभ माना जाता है। देश के अलावा विदेशों भी ऐसे लोग घूमने जाया करते हैं।
राजचिन्ह दृष्टिगोचर जैसा निशान होना
समुद्र शास्त्र के अनुसार अगर किसी पुरुष के दाएं पैर में कोई राजचिन्ह दृष्टिगोचर का निशान है तो ऐसे व्यक्ति को जीवन भर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोगों का जीवन सुख से बीत सकता है।
ये भी पढ़ें- शरीर के किस अंग में पहनना चाहिए सोना?
तलवे पर तिल का मतलब
अगर किसी महिला के पैर के तलवों में तिल होता है और तिल बिल्कुल बीच में है, तो ये भी धन और वैभव का सूचक होता है। ऐसी महिलाएं बहुत ही समझदार होती हैं, उन्हें धन और वैभव की कमी नहीं होती है। यह जो भी काम करती हैं जिससे उन्हें सफलता जरूर मिलती है।
एड़ी में तिल का मतलब
जिस महिला के पैर की एड़ी में तिल होता, उसे अपने जीवन में शुरुआत में बहुत कठिनाइयां झेलनी पड़ती है, मगर बाद में जब कर्म का फल मिलता है तो वह बहुत ही मीठा होता है। धन और वैभव भी खूब मिलता है। ऐसी महिलाएं अपने रास्ते खुद बनाती हैं और सफलता हासिल करती हैं।
ये भी पढ़ें- ठोड़ी पर तिल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, जानें बाकी अंगों के क्या हैं मायने
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
12 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines