Mokshada Ekadashi 2023 : हिन्दू सनातन धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व है। एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि की पूजा की जाती है। एकादशी तिथि प्रत्येक मास में दो बार आती है। परंतु मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी को हिंदू सनातन धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। क्योंकि मार्गशीर्ष मास को स्वयं भगवान श्रीहरि का ही स्वरुप माना गया है और इसका जिक्र स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने भागवत गीता में किया है।
माना जाता है कि एकादशी व्रत करने से करोड़ों यज्ञ करने के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। इसीलिए एकादशी के दिन व्रत और पूजा करने का विधान है। वहीं एकादशी के दिन भूल से भी कुछ काम नहीं करने चाहिए, वरना भगवान विष्णु क्रोधित हो जाते हैं और आप जीवन भर कष्ट भोगने के लिए विवश हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एकादशी के दिन भूल से भी क्या नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : नजर दोष या बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए किए जाते हैं ये उपाय
मोक्षदा एकादशी व्रत तिथि और शुभ मुहूर्त 2023
हिंदू पंचांग के अनुसार मोक्षदा एकादशी व्रत 22 दिसंबर 2023 यानी आज है।
एकादशी तिथि सुबह 08:16 बजे प्रारंभ होगी और अगले दिन सुबह 07:11 बजे समाप्त होगी।
मोक्षदा एकादशी के दिन ना करें ये काम
एकादशी के दिन हिन्दू सनातन धर्म में कई वर्जित काम बताए गए है। इस दिन एकादशी के नियमों का पालन करते हुए शुद्ध अंत:करण से भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए उनकी पूजा करनी चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। लेकिन एकादशी के दिन भूल से भी व्रती को अपने मन में किसी भी प्रकार का विकार नही लाना चाहिए।
यदि एकादशी के दिन भूल से भी आज किसी महिला या पुरुष की तरफ आकर्षित होते हैं तो आपका व्रत खंडित हो सकता है और आपको भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। जिसके प्रभाव से आपके जीवन के सभी पुण्य कर्म समाप्त हो सकते हैं और आप जीवन भर दुख भोगने के लिए विवश हो सकते है। इसीलिए एकादशी के दिन भूल से भी आपको स्त्री सहवास और पर पुरुष आदि का चिंतन नहीं करना चाहिए।
वहीं अगर आप एकादशी के दिन पूरे विधि विधान से भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत करते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा से आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते हैं और आप संसारे के सभी सुखों को भोगते हुए अंत में भगवान विष्णु के धाम को प्राप्त हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines