हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mokshada Ekadashi 2023 : मोक्षदा एकादशी पर पांच राशि वालों को मिल सकता है बंपर लाभ, जानें यहां

मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की कृपा से पांच राशि के जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन कुछ लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

विज्ञापन
Mokshada Ekadashi Horoscope

Mokshada Ekadashi Horoscope 2023 : मोक्षदा एकादशी के दिन व्रत करने का विधान है, वहीं आज के दिन भगवान विष्णु की कृपा से कई राशि के जातकों को लाभ तो कई राशि वालों को नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ एकादशी का दिन कई राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। तो आइए जानते हैं मोक्षदा एकादशी के दिन किन लोगों को बंपर लाभ प्राप्त हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को मोक्षदा एकादशी के दिन कई लाभ के मौके प्राप्त हो सकते है और साथ ही आपको नौकरी-कारोबार आदि से भी आज बहुत अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिल सकता है। जिसके प्रभाव से आज आपको लाॅटरी आदि से लाभ मिल सकता है और साथ ही पैतृक संपत्ति से भी आज आपको लाभ मिलने के योग हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : शुक्रवार के दिन करें मात्र 3 खास उपाय

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए आज कई स्त्रोतो से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे, वहां से आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा।

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि वालों के लिए मोक्षदा एकादशी का दिन किसी वरदान से कम नहीं है। आज के दिन आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वहीं से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी वैसे तो मेहरबान रहती ही हैं, लेकिन मोक्षदा एकादशी पर इस बार आपको भगवान विष्णु की भी कृपा मिल सकती है। जिसके कारण आज आपको अचानक से किसी उपहार आदि की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही कहीं से रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। वहीं, आज के दिन आप अपने पाटर्नर के साथ रोमांटिक पल गुजार सकते हैं।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola