Mokshada Ekadashi 2023 Date : हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी मनायी जाती है। मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक इस दिन व्रत रखता है, उसके सारे पाप दूर हो जाता है। इस दिन पूजा करने से पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए आज इस दिन खबर में जानेंगे कि मोक्षदा एकादशी कब है तथा शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में जानेंगे।
कब है मोक्षदा एकादशी 2023
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल मोक्षदा एकादशी 22 और 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, मोक्षदा एकादशी की शुरुआत 22 दिसंबर 2023 को सुबह में 8 बजकर 16 मिनट से हो रही है और समाप्ति 23 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 11 मिनट तक होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हैं, उनके लिए मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को है। वहीं जो जातक वैष्णव संप्रदाय को मानते हैं वे 23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार के दिन व्रत रखेंगे।
यह भी पढ़ें- बीमारियों से है ग्रहों का संबंध, कुंडली में किस ग्रह दोष से होता है कौन रोग?
मोक्षदा एकादशी का पारण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हैं, उनके लिए पारण का शुभ समय 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 22 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 25 मिनट तक है। वहीं वैष्णव संप्रदाय के जातकों के लिए पारण का शुभ समय 24 दिसंबर 2023 को सुबह 7 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह के 9 बजकर 14 मिनट के बीच है। दोनों संप्रदाय के लोग इन शुभ मुहूर्त में पारण कर सकते हैं।
मोक्षदा एकादशी क्यों है खास
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोक्षदा एकादशी के दिन जो जातक व्रत रखते हैं, उनके पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली आती है। मान्यता है कि जो जातक मोक्षदा एकादशी के व्रत को रखता है उसके जाने-अनजाने में किया गया पाप नष्ट हो जाता है। साथ ही जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। व्यक्ति के जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- नए साल में घर पर जरूर लाएं ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
13 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines