Video This one thing in life is like a lunar eclipse Pandit Suresh Pandey told the reason for weak luck

Video: जीवन में चंद्र ग्रहण की तरह है ये एक चीज, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया भाग्य के कमजोर होने की वजह

Video: कहीं किस्मत के सितारों को कमजोर बनाने के लिए आपकी कुछ आदतें तो जिम्मेदार नहीं है? वीडियो के माध्यम से जानते हैं कि आपके जीवन में कौन सी बुरी आदत चंद्र ग्रहण की तरह हो सकती है जो भाग्य और ग्रहों को कमजोर कर सकती है

Video: Mobile Phone Usage Side Effects: जिंदगी में बार-बार नाकामयाबी हाथ लगे तो अपने भाग्य को जिम्मेदार ठहराया जाए वो सही नहीं है। बार-बार सफल न होने की वजह आपकी कुछ आदतें भी हो सकती है। कुछ ऐसी आदत होती है जो तकदीर को खराब करने के लिए जिम्मेदार होती हैं और ग्रहों को कमजोर करती हैं। जन्म कुंडली में ग्रहों का कमजोर होना व्यक्ति पर खास असर डाल सकता है। रोजमर्रा की आदत से ग्रह कमजोर होते हैं और उन्हें मजबूत करने के लिए खास उपाय को अपनाया जा सकता है।

पंडित सुरेश पांडेय ने ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो सिर्फ भाग्य को कमजोर करने के लिए नहीं बल्कि ग्रहों की मजबूत स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। इन आदतों में से एक मोबाइल फोन है जिसे हममें से कई लोग चौबीस घंटे साथ रखना पसंद करते हैं। वीडियो के माध्यम से आप जान सकते हैं हर वक्त फोन को साथ रखने से कौन सा ग्रह कमजोर होता है? किस दिशा में फोन रखना चाहिए? चार्ज करते समय फोन कहां रखना सही है? इसके अलावा आप ये भी जान सकते हैं कि दाएं या बाएं हाथ में से कौन से हाथ में मोबाइल फोन रखना शुभ होता है?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ