Mirror Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अक्सर लोग घर में शीशा लगाते वक्त उचित दिशा और समय का ध्यान नहीं रखते। जिसकी वजह से घर-परिवार में कलह-क्लेश और आर्थिक संकट बना रहता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में इस्तेमाल की जाने वाली हर वस्तु के लिए सही जगह और उचित दिशा का निर्धारण किया गया है। जिससे जिंदगी में तरक्की के द्वार खुलते है, घर में धन-दौलत का आगमन होता है। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर में कहां-कहां शीशा लगाना वास्तु सम्मत है।
इस दिशा में न लगाएं शीशा
वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक, घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगा हुआ शीशा वास्तु दोष उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में इस दिशा में शीशा लगाने से परहेज करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार, घर में गोलाकार शीशा लगाना अशुभ है, क्योंकि यह जीवन पर नकारात्मक असर डालता है।
घर की इस दिशा में लगाएं शीशा
वास्तु नियम के मुताबिक, शीशा को हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है। साथ ही पारिवारिक कलह-क्लेश से भी मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस दिशा में शीशा लगाने से तरक्की के द्वार खुलते हैं।
रसोईघर में शीशा
वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि रसोईघर में शीशा लगाना शुभ नहीं है। घर के किचन में शीशा लगाने से तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है। इंसान वास्तु दोषों की वजह से चाहकर भी तरक्की नहीं कर पाता। मान्यता यह भी है कि किचन में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इस स्थान पर शीशा लगाने से मां लक्ष्मी की नाराजगी और भयानक वास्तु दोषों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में भूलकर भी किचन में शीशा ना लगाएं। अगर लगा हुआ है तो उसे तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट करें।
यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में शारीरिक संबंध बनना कितना सही या गलत! जानें क्या कहते हैं शास्त्र-पुराण
बेडरूम में शीशा
वास्तु नियम के मुताबिक बेडरूम में शीशा लगाने की मनाही नहीं है, परंतु इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि सोते समय शीशा में शरीर ना दिखे। क्योंकि ऐसी स्थित वास्तु दोष उत्पन्न करती है। जिसकी वजह से आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है। इसलिए बेडरूम में शीशा लगाते वक्त वास्तु के नियम का पूरा ख्याल रखें।
बाथरूम के सामने
वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि बाथरूम में कभी भी बिल्कुल दरवाजे के सामने शीशा नहीं लगाना चाहिए। दरअसल ऐसा होने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। ये वास्तु दोष शारीरिक, मानसिक और आर्थिक जीवन पर बुरा असर डालते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर बाथरूम के आसपास शीशा लगाएं।
तिजोरी या अलमारी के सामने
शीशे को लेकर वास्तु एक्सपर्ट की राय है कि तिजोरी या पैसों की अलमारी के सामने शीशा लग सकते हैं। क्योंकि यह वास्तु की दृष्टि से सही है। वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है। साथ ही घर-परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले ग्रहों का महागोचर, 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा चौतरफा लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines