Lucky Gemstone: राशि के अनुसार, व्यक्ति पर पड़ने वाले प्रभाव और उसके दिन के बारे में जान सकते हैं. ऐसे ही राशि अनुसार, कई उपाय भी किए जा सकते हैं. रत्न शास्त्र में कई रत्नों के बारे में बताया है जिन्हें धारण करने से लाभ मिलता है. मेष राशि के जातकों के लिए कौन सा रत्न शुभ होता है इस बारे में आपको बताते हैं.
राशि के मुताबिक, रत्न धारण करने से जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है और बिगड़े काम बनते हैं. रत्न शास्त्र के अनुसार, कुंडली का अध्ययन करने के बाद ही ज्योतिषी की सलाह पर ही रत्न धारण करने चाहिए. आपकी मेष राशि है तो आप इन रत्न में से कोई रत्न धारण कर सकते हैं. लेकिन पहले ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.
मेष राशि के लिए शुभ रत्न (Lucky Gemstone For Aries)
मूंगा रत्न
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल ग्रह हैं. मंगल को ऊर्जा, साहस और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है. कुंडली में मंगल के कमजोर होने पर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मेष राशि के जातक मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं. यह रत्न मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है. मूंगा धारण करने से मंगल की ऊर्जा बढ़ती है. मूंगा रत्न धारण करने से धन, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है.
ये भी पढ़ें – Mata Rani Ke Bhajan: भक्ति भाव में डूबने के लिए जरूर गाएं माता रानी के ये भजन, शारदीय नवरात्रि का पर्व बनेगा खास
हीरा रत्न
जीवन में समृद्धि और सफलता के लिए मेष राशि के जाातक हीरा धारण कर सकते हैं. यह रत्न कुंडली में मौजूद बुरे प्रभावों को कम करने में मदद करता है. हीरा धारण करने से जीवन में सकारात्मकता आती है. किसी भी प्रकार के कार्य में रुकावट दूर होती है.
अन्य रत्न
ज्योतिषी से कुंडली का अध्ययन कराने के बाद मेष राशि के जातक अन्य रत्न भी धारण कर सकते हैं. मेष राशि के लोगों को ब्लडस्टोन, नीलम, पुखराज और सूर्यकांत मणि धारण करना भी शुभ माना जाता है. आप इन रत्न को कुंडली में ग्रहों की स्थिति का अध्ययन कर धारण कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines