Budh Gochar Rashifal: बृहस्पतिवार 16 अक्टूबर, 2025, को शाम में 07:08 PM बजे बुध ग्रह विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, वाणी, व्यापार और संचार के स्वामी ग्रह बुध अभी स्वाति नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बुध इस नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में 27 अक्टूबर तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि विशाखा नक्षत्र के तीसरे चरण के स्वामी स्वयं बुध ग्रह हैं, इसलिए इस नक्षत्र में बुध गोचर एक विशेष प्रभाव रखता है। बुध के इस नक्षत्र गोचर से 3 राशियों के करियर, नौकरी और कारोबार समेत अनेक क्षेत्रों में सफलता मिलेने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मिथुन राशि
बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को नई डील या अनुबंध मिलने के योग बन रहे हैं। शिक्षा, लेखन, मार्केटिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को बुद्धिमत्ता और संचार कौशल का भरपूर लाभ मिलेगा, करियर में नई ऊंचाई मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और विदेश से काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: Leg Shaking Habit: बैठे-बैठे पैर हिलाना क्यों माना जाता है अशुभ, जानें इससे जुड़ी धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं
कन्या राशि
बुध आपकी राशि के भी स्वामी हैं और इस गोचर का असर आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर बहुत सकारात्मक रहेगा। आप लंबे समय से जिस योजना या प्रयास में लगे थे, उसमें अब सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों के लिए नया निवेश या साझेदारी लाभदायक हो सकती है। नौकरी में आपकी वाणी निखरेगी और निर्णय लेने की क्षमता सराही जाएगी, रुका हुआ कार्य पूरा होगा, आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और आय बढ़ेगी, प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा।
कुंभ राशि
इस गोचर के दौरान बुध आपके लिए संचार, नेटवर्किंग और रणनीतिक योजना के क्षेत्रों में विशेष सफलता देंगे। जो लोग सेल्स, पब्लिक रिलेशन, एजुकेशन या काउंसलिंग से जुड़े हैं, उन्हें जबरदस्त लाभ मिल सकता है। जो युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। करियर में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे, इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिलेगी, नए संपर्क से लाभ होगा और नौकरी में पदोन्नति या बदलाव संभावना है।
ये भी पढ़ें: Lakshmi Photo Vastu Tips: दिवाली में घर में धन वर्षा चाहते हैं, तो इस दिशा में लगाएं मां लक्ष्मी की फोटो
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 hr agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines