Budh Gochar Rashifal: दिवाली महापर्व के बाद वाणी, वाणिज्य-व्यापार के स्वामी ग्रह बुध तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह खगोलीय घटना शुक्रवार 24 अक्टूबर, 2025, को दोपहर के समय 12:39 PM बजे संपन्न होगी। वृश्चिक राशि मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। बुध का इस अग्नि तत्व वाली राशि में प्रवेश, व्यक्ति की सोच, संवाद शैली और निर्णय क्षमता में साहस और गहराई लाता है।
इस राशि में बुध गोचर जातकों में साहस, निर्णय क्षमता और आर्थिक लाभ को बढ़ाएगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगल की राशि में बुध ग्रह का यह गोचर विशेषकर 3 राशियों के लिए यह समय करियर, निवेश और व्यापार में चमत्कारी बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।
मेष राशि
वृश्चिक राशि बुध का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान इस राशि के जातक जोखिम भरे लेकिन लाभदायक फैसले लेने में सक्षम होंगे। निवेश, बीमा, शेयर बाज़ार या पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। यदि किसी कोर्ट केस या कानूनी विवाद में फंसे हैं, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। करियर में नई संभावनाएं और प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Plant Vastu Tips: घर के भीतर भूल से भी न लगाएं ये 7 पौधे, वरना रूठ जाएगा भाग्य
मिथुन राशि
बुध का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही रणनीतिक लाभ देने वाला होगा। आप इस समय नई योजनाएं बना सकते हैं, और उन्हें गोपनीय तरीके से लागू कर सफलता पा सकते हैं। कोई पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है या निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। विदेश से जुड़े कार्यों, आयात-निर्यात या रिसर्च कार्यों से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर इस राशि के जातकों के संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने वाला रहेगा। वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आपके विचारों को महत्व मिलेगा। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या क्लाइंट मीटिंग्स में आपकी बातों का असर साफ नजर आएगा। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके करियर और व्यवसाय को नई ऊंचाई देंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं, उन्हें नई डील्स और बड़े क्लाइंट मिलने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Leg Shaking Habit: बैठे-बैठे पैर हिलाना क्यों माना जाता है अशुभ, जानें इससे जुड़ी धार्मिक और सामाजिक मान्यताएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 hr agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines