Budh Gochar Rashifal: दिवाली के बाद पलटेगा इन 3 राशियों का नसीब, वृश्चिक राशि में बुध गोचर बनाएगा मालामाल

Budh Gochar Rashifal: 24 अक्टूबर 2025 को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जो विशेष रूप से 3 राशि वालों के लिए करियर, निवेश और आर्थिक क्षेत्र में लाभकारी सिद्ध होगा। आइए जानते है, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं।

Budh-Gochar-Rashifal
विज्ञापन

Budh Gochar Rashifal: दिवाली महापर्व के बाद वाणी, वाणिज्य-व्यापार के स्वामी ग्रह बुध तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह खगोलीय घटना शुक्रवार 24 अक्टूबर, 2025, को दोपहर के समय 12:39 PM बजे संपन्न होगी। वृश्चिक राशि मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। बुध का इस अग्नि तत्व वाली राशि में प्रवेश, व्यक्ति की सोच, संवाद शैली और निर्णय क्षमता में साहस और गहराई लाता है।

इस राशि में बुध गोचर जातकों में साहस, निर्णय क्षमता और आर्थिक लाभ को बढ़ाएगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, मंगल की राशि में बुध ग्रह का यह गोचर विशेषकर 3 राशियों के लिए यह समय करियर, निवेश और व्यापार में चमत्कारी बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

वृश्चिक राशि बुध का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान इस राशि के जातक जोखिम भरे लेकिन लाभदायक फैसले लेने में सक्षम होंगे। निवेश, बीमा, शेयर बाज़ार या पारिवारिक संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। यदि किसी कोर्ट केस या कानूनी विवाद में फंसे हैं, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। करियर में नई संभावनाएं और प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

बुध का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही रणनीतिक लाभ देने वाला होगा। आप इस समय नई योजनाएं बना सकते हैं, और उन्हें गोपनीय तरीके से लागू कर सफलता पा सकते हैं। कोई पुराना अटका हुआ पैसा मिल सकता है या निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। विदेश से जुड़े कार्यों, आयात-निर्यात या रिसर्च कार्यों से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर इस राशि के जातकों के संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने वाला रहेगा। वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आपके विचारों को महत्व मिलेगा। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन या क्लाइंट मीटिंग्स में आपकी बातों का असर साफ नजर आएगा। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके करियर और व्यवसाय को नई ऊंचाई देंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं, उन्हें नई डील्स और बड़े क्लाइंट मिलने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ