Mercury Transit in Sagittarius: ज्योतिषीय गणना में बुध देव को वाणी, व्यापार, संवाद, धन और बुद्धि का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में जब कभी भी बुध का गोचर होता है को जीवन के इन अभिन्न हिस्सों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। बुध देव आगामी 27 नवंबर 2023 को धनु राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में साल 2023 से पहले बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए अत्यधिक शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि बुध के गोचर से किन 3 राशि के जातकों को लाभ प्राप्त हो सकता है।
मेष राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक बुध देव जब 27 नवंबर को राशि परिवर्तन करेंगे तो इस राशि से संबंधित जातकों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। बुध गोचर की अवधि में कई योजनाओं को मूर्त रूप देंगे। विदेश यात्रा का योग बनेगा, जो कि लाभदायक साबित हो सकता है। बिजनेस में इस दौरान जमकर मुनाफा प्राप्त करेंगे। धन के मामले में 27 नवंबर से खास परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कन्या राशि
ज्योतिषीय गणना में बुध देव को कन्या राशि का स्वामी माना गया है। ऐसे में 27 नवंबर को होने वाला बुध का यह गोचर कन्या राशि से संबंधित जातकों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा। नौकरीपेशा वाले जातकों को बुध गोचर की अवधि में विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। जमीन से जुड़े कार्यों से धन आएगा। बिजनेस करने वालों के लिए भी बुध का यह गोचर फायदेमंद साबित होगा।
यह भी पढ़ें: आज से बदलने जा रही है 3 राशियों की किस्मत, सूर्य-गोचर से जॉब-बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की
कुंभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 27 नवंबर 2023 को होने वाला बुध का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए मंगलकारी माना जा रहा है। इस दौरान नौकरीपेशा वाले जातकों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकता है। इसके अलावा नौकरी में सैलरी में वृद्धि हो सकती है। बुध-गोचर की अवधि में निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी स्थान परिवर्तन का भी योग बनेगा। इसके अलावा बिजनेस में कमाई दोगुनी हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
13 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines