हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रहों के राजकुमार बुध का स्वराशि 'मिथुन' में गोचर, चमकेगी 7 राशियों की किस्मत

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध 14 जून 2024 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वाणी और बुद्धि के स्वामी बुध के राशि परिवर्तन का असर 7 राशियों पर बहुत अनुकूल साबित हो सकता है। पढ़ें और जानें कि इन 7 राशियों में आप हैं कि नहीं?

विज्ञापन
बुध गोचर 2024

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, वे वाणी, बुद्धि, चतुराई, संचार (कम्यूनिकेशन और मीडिया), वाणिज्य-व्यापार आदि के कारक ग्रह हैं। जून 2024 में 14 तारीख को वे वृषभ राशि के गोचर कर अपनी राशि मिथुन में जाएंगे। बुध के गोचर का जीवन के हर क्षेत्र पर असर होता है। 14 जून को स्वगृह यानि अपने घर में होने कारण बुध के राशि परिवर्तन का 7 राशियों पर बहुत अनुकूल असर होने योग हैं। आइए जानते हैं वे 7 राशियां कौन-सी हैं?

मिथुन राशि में बुध गोचर का राशियों पर असर

1. मेष राशि

बुध का मिथुन में गोचर मेष राशि वालों के साहस में बढ़ोतरी करेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। नया व्यापार शुरू करने के अच्छे योग हैं, जो तरक्की के रास्ते पर ले जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

2. मिथुन राशि

बुध का मिथुन में गोचर के दौरान वृषभ राशि के जातकों के घर में शुभ कार्य हो सकते हैं। वाहन, जमीन या घर खरीदने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

3. कन्या राशि

बुध का मिथुन में गोचर कन्या राशि के जातकों लिए शुभ रहने वाला है। कन्या भी बुध की अपनी राशि है। व्यवसायियों को खूब लाभ होगा। अविवाहितों के लिए बेहतर रिश्ते आ सकते हैं। स्टूडेंट्स को करियर में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

4. सिंह राशि

आर्थिक लेन-देन के लिए बुध का मिथुन में गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है, जो लाभ दिलाने वाला होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा।

विज्ञापन

5. तुला राशि

बुध का मिथुन में गोचर तुला राशि के जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम देने के योग बना रहा है। भाग्य का साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स के करियर में उन्नति होने वाली है। मीडिया के छात्र जॉब पा सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाने का योग है, जो लाभकारी होगा।

6. धनु राशि

धनु राशि के जातकों को बुध का मिथुन में गोचर लाभकारी है। धन का प्रवाह बना रहेगा परिवार के सदस्यों और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी। छात्रों को करियर में कई नए अवसर मिलेंगे। किसी भी काम में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘अस्त शुक्र’ का ‘स्वराशि’ में प्रवेश… 5 राशियों के भाग्य पर लगेगा ‘ग्रहण’

7. मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का मिथुन में गोचर के दौरान अनेक लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को करियर में प्रोजेक्ट से प्रसिद्धि मिलेगी। जीवन में आर्थिक रूप से स्थिरता आएगी। लव लाइफ मजेदार होने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Grah Gochar 2024: दो शत्रु ग्रह आमने-सामने, 3 राशियों के जीवन में मचेगी खलबली

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola