ज्योतिष में बुध को बुद्धि, संचार, तर्क शक्ति का कारक माना गया है। इसके साथ ही इनको ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। ये जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो उसका असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ता है। कुछ के लिए यह अच्छा तो कुछ के लिए यह खराब होता है।
मीडिया, क्रिएटिविटी और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों पर बुध का प्रभाव अधिक रहता है। आगामी 7 मई 2025 दिन बुधवार की सुबह 4 बजकर 13 पर बुध ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि मेष में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर से कुछ राशि वालों के जीवन में बहार आनी तय है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है।
मेष राशि
बुध का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि यह उनकी खुद की राशि में होगा और लग्न भाव पर इफेक्ट डालेगा। बुध बुद्धि, तर्क और संवाद कौशल के कारक ग्रह हैं और इनका प्रभाव मेष राशि के लोगों को उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बड़ा फायदा दिला सकता है। इस गोचर से मेष राशि वालों की सोचने-समझने की क्षमता तेज होगी और निर्णय लेने की पावर बढ़ेगी। जो लोग जॉब करते हैं उनको प्रमोशन, सैलरी इनक्रीमेंट या नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय फायदेमंद रहेगा, खासकर जो मार्केटिंग, मीडिया, पब्लिक रिलेशन या सेल्स से जुड़े हैं। इसके अलावा, यह गोचर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा और नई योजनाओं को शुरू करने के लिए आपको प्रेरित करेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध हैं, इसलिए इस गोचर का प्रभाव इनके लिए बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान मिथुन राशि के लोगों की कम्युनिकेशन पावर में जबरदस्त सुधार आएगा और वे अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। जॉब करने वाले लोगों को करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं और बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट्स और डील्स मिल सकती हैं। इस समय आप किसी बड़े डिसीजन को लेकर भी एक्टिव हो सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। मीडिया, आईटी, मार्केटिंग, और कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय फायदेमंद रहेगा।
सिंह राशि
यह गोचर आपको करियर ग्रोथ देने वाला और लीडरशिप क्वालिटी को बढ़ाने वाला साबित होगा। बुध के प्रभाव से आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में लोगों से अच्छे तरीके से कम्युनिकेट कर पाएंगे। अगर आप इस दौरान किसी इंपोर्टेंट मीटिंग, इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में शामिल होंगे तो इसका लाभ आपको मिलेगा। इस दौरान आपकी पर्सनैलिटी अट्रैक्टिव होगी। जो लोग राजनीति, मैनेजमेंट, मीडिया या एडवर्टाइजिंग से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय बेहद लाभकारी रहेगा।
धनु राशि
बुध का यह गोचर धनु राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति और विदेशी संपर्कों से लाभ के अवसर लेकर आएगा। जो लोग विदेश यात्रा या हायर एजुकेशन की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल हो सकता है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और फाइनेंशियल ग्रोथ होगी। यह समय लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतरीन हो सकता है। जो लोग रिसर्च, टीचिंग, कंसल्टेंसी या फ्रीलांसिंग से जुड़े हैं, उन्हें इस दौरान नए प्रोजेक्ट्स और क्लाइंट्स मिल सकते हैं।
कुंभ राशि
बुध का यह गोचर आपके लिए लॉन्ग-टर्म प्लानिंग करने और इन्वेस्टमेंट के लिए शुभ रहेगा। अगर आप शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या अन्य किसी बड़े इन्वेस्टमेंट की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। करियर में भी नए अवसर मिलेंगे और आपकी नेटवर्किंग मजबूत होगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों को ज्यादा महत्व देंगे। बुध का प्रभाव आपको नए कॉन्टैक्ट्स बनाने में मदद करेगा, जिससे भविष्य में करियर और बिजनेस में लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines