बुध जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका इंपैक्ट सभी 12 राशि वालों पर पड़ता है। आगामी 7 मई 2025 की सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के गोचर से कुछ राशि वालों के जीवन में समस्याओं का अंबार लगना तय है।
बुध को ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार माना गया है। इसके साथ ही वह बुद्धि, तर्क आदि के कारक हैं। अगर उनके गोचर से अशुभ फल मिलेगा तो व्यक्ति की कम्युनिकेशन स्किल काफी प्रभावित होगी। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए बुध का मेष राशि में गोचर अच्छा नहीं रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के 10वें भाव में इस गोचर का असर होगा। इससे उनके करियर और प्रोफेशनल लाइफ में अस्थिरता आने की संभावना बन रही है। आपकी अपने बॉस या सीनियर से अनबन हो सकती है। वर्कप्लेस पर आप गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। धन के मामले में भी फैसले काफी सोच-समझकर लें, वरना नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के 7 वें भाव पर गोचर का असर होगा। इस कारण पार्टनरशिप, व्यापार और दांपत्य जीवन में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी बातचीत ही आपके लिए घातक बन जाएगी। इस कारण सोच-समझकर बात करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की कुंडली के 6वें भाव में इस गोचर का असर होगा। यह भाव ऋण, शत्रु और स्वास्थ्य से जुड़ा है। इस गोचर के दौरान आपके ऊपर कर्ज बढ़ सकता है। छिपे हुए शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। पेट और स्किन संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के चौथे भाव में इस गोचर का असर होगा। आपके परिवार में तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक मतभेद आपको परेशान करेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 10 अप्रैल से बदलेगी इन 5 राशि वालों किस्मत, बृहस्पति मृगशिरा नक्षत्र में करेंगे गोचर!
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines