Budh Gochar 2025: बुध का मेष राशि में गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही अशुभ रहने वाला है। अभी बुध मीन राशि में मौजूद हैं। वे आगामी 7 मई की सुबह 4 बजकर 13 पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
बुध को ज्योतिष में ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। इसके साथ ही बुध बुद्धि, कम्युनिकेशन और व्यापार का कारक माना जाता है। इस कारण यह बुध के गोचर का अशुभ असर कुछ लोगों के जीवन के इन्हीं क्षेत्रों में परेशानी का कारण बनेगा। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।
कर्क राशि
बुध का मेष राशि में गोचर कर्क राशि वालों की कुंडली के 10वें हाउस पर असर डालेगा। यह भाव वर्कप्लेस और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा होता है। इस कारण कर्क राशि वालों को अपने वर्कप्लेस पर कम्युनिकेशन को लेकर थोड़ा अलर्ट रहना पड़ेगा। कई बार आपकी बातों को लोग गलत समझ सकते हैं या आप जो कहना चाह रहे हैं, वो सामने वाले तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाएगा। इससे टीम के साथ कोऑर्डिनेशन में दिक्कत आ सकती है और प्रोफेशनल इमेज पर असर पड़ सकता है। इस दौरान अचानक लिए गए डिसीजन भविष्य में प्रॉब्लम क्रिएट कर सकते हैं, इसलिए किसी भी बड़े कदम से पहले दो बार सोचना जरूरी है। अपने सीनियर्स या बॉस के साथ बातचीत में साफ और पॉजिटिव टोन में बात करना फायदेमंद रहेगा।
तुला राशि
बुध का यह गोचर तुला राशि वालों की कुंडली के 7वें हाउस प्रभावित करेगा। यह पर्सनल रिलेशनशिप, मैरिड लाइफ, और बिजनेस पार्टनरशिप्स से जुड़ा है। इस समय आपको अपने रिलेशनशिप्स को संभालकर चलना होगा क्योंकि छोटी-छोटी बातों को लेकर मिसअंडरस्टैंडिंग्स हो सकती हैं। आपकी कोई बात पार्टनर को हर्ट कर सकती है या फिर आपको उनकी कही कोई बात गलत लग सकती है। अगर आप किसी के साथ बिजनेस में हैं तो पार्टनर के साथ ट्रांसपेरेंसी और क्लियर कम्युनिकेशन मेंटेन करना बहुत जरूरी होगा। इस समय इगो क्लैश करने और हाई टेम्पर से रिलेशनशिप में दूरियां आ सकती है। इस कारण सोच-समझकर ही रिएक्ट करना बेहतर रहेगा।
मीन राशि
बुध ग्रह का यह गोचर मीन राशि वालों की कुंडली के दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव वाणी, फैमिली कम्युनिकेशन और फाइनेंशियल डिसीजन से जुड़ा होता है। इस समय आपको अपनी टोन और लैंग्वेज को लेकर एक्स्ट्रा केयरफुल रहना होगा। घर में किसी से बात करते समय ऐसा न हो कि आप कुछ कहें और उसका गलत मतलब निकाला जाए। इसके अलावा, इस गोचर के दौरान आपको मनी मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट्स को लेकर भी थोड़ी समझदारी दिखाने की जरूरत होगी। बिना प्लानिंग के खर्च बढ़ सकते हैं। इस दौरान आप कोई ऐसा फाइनेंशियल डिसीजन ले सकते हैं, जिसका आपको बाद में पछतावा होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों का खुल गया नसीब, मेष में उदित हुए चंद्रमा!
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines