Mercury Transit 2024: बुद्धि के कारक ग्रह बुध को नवग्रहों में खास स्थान प्राप्त है, जो व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य, बुद्धि, चतुराई और धन प्रदान करते हैं। जिन जातकों को बुध की विशेष कृपा प्राप्त होती है, उन्हें जीवन में बहुत जल्द ऊंचा मुकाम हासिल होता है। साथ ही त्वचा से संबंधित गंभीर समस्याओं के होने का खतरा भी कम हो जाता है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होती है, उन्हें पैसों की कमी से लेकर फेफड़ों से जुड़ी बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। माना जाता है कि 20 से 21 दिन बाद जब बुध का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर बुध देव तुला राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह आने वाले 20 दिन तक मौजूद रहेंगे। 20 दिन बाद 29 अक्टूबर 2024 को देर रात 10 बजकर 44 मिनट पर बुध देव तुला राशि में से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस बीच सभी राशियों के जातकों के करियर, सेहत और आय में परिवर्तन आएगा। चलिए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में, जिनके ऊपर आने वाले 20 दिन तक बुध देव की कृपा बनी रहेगी।
बुध गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
बुध गोचर के शुभ प्रभाव के कारण बेरोजगार लोगों को जल्द नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा जातक समय रहते अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इसी के साथ आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना बन रही है। जिन लोगों ने साल 2024 के शुरुआत में शेयर बाजार में पैसे लगाए थे, उन्हें अब उससे अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का विवाह पक्का हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Video: बुध-राहु बढ़ाएंगे इस राशि का बैंक बैलेंस, 24 दिन तक मौज में कटेगा जीवन!
तुला राशि
वर्क प्लेस पर माहौल अनुकूल रहेगा, जिससे तुला राशि के जातक समय रहते अपना टारगेट पूर कर लेंगे। दुकानदार जातकों की सेल में वृद्धि होगी, जिससे मुनाफा बढ़ेगा। साथ ही कामकाज में स्थिरता आएगी। उद्योग को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास तुला राशि के जातकों के फलीभूत रहेंगे। कारोबारी यात्राएं कारोबार जातकों की लाभदायक रहेंगी। स्टूडेंट जातकों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन आने वाले 20 दिन तक सुखमय रहेगा।
कुंभ राशि
बुध का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को खुशियां प्रदान करेगा। परिवार के सदस्यों के बीच यदि लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं, तो सब कुछ सही होने की संभावना है। इसी के साथ वैवाहिक जीवन में भी आने वाले कुछ दिनों तक मधुरता बनी रहेगी। कारोबारियों, दुकानदारों और नौकरीपेशा जातकों को धन कमाने के कई नए अवसर मिलेंगे। यदि सही समय पर कुंभ राशि के जातकों ने इन अवसरों का फायदा उठा लिया, तो आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: मंगल-सूर्य का चतुर्थ दशम योग 3 राशियों को करेगा मालामाल, सफलता चूमेगी कदम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
17 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines