Budh Gochar 2025: 22 जून 2025 की रात 9:33 बजे बुध ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। बुध को बुद्धि, कम्युनिकेशन और बिजनेस का कारक माना जाता है। जब ये चंद्रमा की राशि में कर्क गोचर करेंगे तो कुछ राशि वालों की लाइफ में इमोशंस और लॉजिक का खास मिक्सचर आएगा। हालांकि यह गोचर सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन कुछ राशियां खास तौर पर फायदा उठाएंगी। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर सबसे अच्छा रहेगा?
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव पैसे, बोलचाल और फैमिली का है। मिथुन राशि के स्वामी बुध होने होने के कारण यह गोचर फाइनेंशियल और कम्युनिकेशन वाले मामलों में जबरदस्त फायदा देगा। आपकी बातें अट्रैक्टिव और इफेक्टिव होंगी, जिससे सेल्स, कंसल्टिंग या टीचिंग जैसे फील्ड्स में सक्सेस मिलेगी। पैसे बचाने के नए मौके मिलेंगे और फैमिली से फाइनेंशियल हेल्प भी मिल सकती है। राइटिंग, मार्केटिंग या कम्युनिकेशन से जुड़े लोग अपनी स्किल्स से खूब फायदा कमाएंगे। इसके बाद भी बेकार के खर्चों पर कंट्रोल रखें और इमोशनल डिसीजन से बचें। इन्वेस्टमेंट से पहले अच्छे से चेक करें, ताकि आपको लंबा फायदा मिले।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर पहले भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंस का है। यह गोचर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, क्योंकि बुध आपकी राशि में ही होंगे, जिससे आपका दिमाग और बातचीत का स्टाइल टॉप पर रहेगा। आपकी पर्सनैलिटी चमकेगी, और लोग आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे। न्यू प्रोजेक्ट्स स्टार्ट करने, नेटवर्किंग या जॉब में ग्रोथ के लिए यह टाइम बेस्ट है। बिजनेस या क्रिएटिव फील्ड्स में काम करने वालों को खास फायदा होगा। आप इमोशंस को कंट्रोल में रखें, क्योंकि ज्यादा सेंटी होना डिसीजन को खराब कर सकता है। बैलेंस बनाकर चलें ताकि मौके का पूरा फायदा उठा सकें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर ग्यारहवें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव कमाई, सोशल सर्कल और इच्छाओं का भाव है। यह गोचर कन्या राशि वालों के लिए सुपर हिट रहेगा, क्योंकि बुध आपकी भी राशि के स्वामी हैं। इसके साथ ही 11वें भाव में यह आपकी लाइफ में धन और कनेक्शन्स को बूस्ट करेगा। आपकी बातचीत का स्टाइल इम्प्रेसिव होगा, जिससे बिजनेस डील्स, नेटवर्किंग और न्यू प्रोजेक्ट्स में सक्सेस मिलेगी। दोस्तों या कलीग्स से सपोर्ट मिलेगा और रुके हुए प्लान्स स्पीड पकड़ सकते हैं। बिजनेसमैन हैं तो आपको नए इन्वेस्टमेंट के मौके और जॉब वालों को ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। ओवरकॉन्फिडेंस से बचें और बड़े डिसीजन लेने से पहले हर चीज चेक करें, ताकि कोई रिस्क न हो।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर दसवें भाव को प्रभावित करेगा। यह करियर और सोशल स्टेटस का घर है। यह गोचर आपको प्रोफेशनल लाइफ में शाइन करने का मौका देगा, क्योंकि बुध की पोजिशन आपके कम्युनिकेशन और स्मार्टनेस को हाइलाइट करेगी। जॉब में प्रमोशन, बिजनेस में ग्रोथ या बॉस से तारीफ मिलने के चांसेज हाई हैं। आपकी आइडियाज को लोग सीरियसली लेंगे और न्यू क्लाइंट्स या प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। मार्केटिंग, पब्लिक स्पीकिंग या लीडरशिप रोल्स में काम करने वालों को खास फायदा होगा। ऑफिस में इमोशनल डिसीजन लेने से बचें और प्रोफेशनल अप्रोच रखें, ताकि कोई कॉन्ट्रोवर्सी न हो।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए बुध का गोचर पांचवें भाव में होगा, जो क्रिएटिविटी, लव, और एजुकेशन का भाव है। यह गोचर आपकी क्रिएटिव और पर्सनल लाइफ में लकी साबित होगा, क्योंकि बुध आपके आइडियाज और एक्सप्रेशन को नया रंग देगा। राइटिंग, आर्ट या टीचिंग जैसे फील्ड्स में सक्सेस मिलेगी और स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में भी रोमांस और बातचीत का फ्लो बढ़ेगा। बिजनेस में क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स से फायदा होगा। इमोशंस में बहकर बड़े डिसीजन न लें। लव या मनी मैटर्स में जल्दबाजी से बचें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं, ताकि रिजल्ट्स पॉजिटिव रहें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- पढ़ाई में कमजोर है बच्चा? मां बाप कर लें बस ये 6 ज्योतिषीय उपाय, कम्यूटर की तरह हो जाएगा तेज हो जाएगा दिमाग
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines